The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Virat Kohli undergoes training wearing high altitude mask ahead of Indvs Pak Asia Cup 2022 match

भारत-पाक मैच से पहले विराट कोहली ने बहुत खास तैयारी की है!

एलीट एथलीट्स जैसी तैयारी के साथ उतरेंगे कोहली.

Advertisement
Virat Kohli
विराट कोहली (फोटो: ट्विटर)
pic
निहारिका यादव
3 सितंबर 2022 (Updated: 3 सितंबर 2022, 12:14 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

विराट कोहली (Virat Kohli). भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट न सिर्फ अपनी रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी, बल्कि अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं. 33 साल के विराट भारतीय टीम के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं. इसीलिए उन्हें एक फिटनेस आइकॉन के तौर पर देखा जाता है. अपनी फिटनेस के प्रति विराट कितने संजीदा हैं इसका एक उदाहरण शुक्रवार, 2 सितंबर को देखने को मिला.

दरअसल, एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के सुपर 4 मुकाबले में भारत, संडे 4 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा. भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मुकाबले से पहले विराट मैदान पर ट्रेनिंग करते दिखे. इस दौरान उन्हें एक हाई एल्टीट्यूड मास्क (High Altitude Mask) के साथ ट्रेनिंग करते देखा गया. और तभी से विराट और उनके इस मास्क की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

सुपर 4 के कड़े मुकाबलों से पहले शुक्रवार की शाम को ट्रेनिंग के दौरान विराट हाई एल्टीट्यूड मास्क पहने नज़र आए. अक्सर इस मास्क का उपयोग एथलीट्स द्वारा ट्रेनिंग के दौरान एक सहायक उपकरण के तौर पर किया जाता है. एथलीट्स इसका इस्तेमाल अपनी सांस लेने वाली मांसपेशियों को मजबूत करने और फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने के लिए करते हैं. एशिया कप 2022 का आयोजन यूएई (UAE) में हो रहा है.

और यूएई में इस समय गर्म और ह्यूमिड कंडीशंस के कारण एशिया कप में कई खिलाड़ियों की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या सामने आई है. इसका एक बड़ा उदहारण पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) का देखने को मिला. जिन्हें भारत के खिलाफ हुए मैच के आखिरी ओवर में मांशपेशियों के खिंचाव के चलते हुए दर्द के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा.

हाई एल्टीट्यूड मास्क की सहायता से एथलीट हाई एल्टीट्यूड कंडीशंस बनाते हैं.  जिसका उपयोग पेशेवर एथलीट्स द्वारा ऐसे टफ कंडीशंस में ट्रेनिंग से होने वाले फायदों को प्राप्त करने के लिए किया जाता है. जब खिलाड़ी इस मास्क को पहनता है तो इस मास्क के सामने एडजस्ट होने वाले चैनल/वाल्व उसके द्वारा प्राप्त ऑक्सीजन की मात्रा को कम कर देते हैं.

जिसकी वजह से ट्रेनिंग के दौरान हार्ट और फेफड़ों को अधिक मेहनत करनी पड़ती है. और मास्क उतारने के बाद शरीर को बूस्ट अप हो जाता है. क्योंकि शरीर कम ऑक्सीजन के इन्टेक के अनुकूल हो जाता है और प्राप्त ऑक्सीजन का बेहतर तरीके से उपयोग करने में सक्षम हो जाता है. जिससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलती है.

लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे विराट एशिया कप 2022 के दौरान फॉर्म में वापसी करते दिख रहे हैं. और अपनी फॉर्म को बेहतर करने के लिए ही विराट इस मास्क का उपयोग कर ट्रेनिंग और रनिंग करते दिखे. उन्होंने इस टूर्नामेंट में भारत के अभी तक हुए दोनों मुकाबलों में टीम की जीत में अहम योगदान दिया. इस दौरान विराट इस टूर्नामेंट के मौजूदा एडिशन में अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने थे.

विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ 34 गेंदों में 35 रन बनाए. वहीं हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ कोहली ने दूसरे गेम में एक एंकर की भूमिका निभाते हुए अर्धशतक जड़ दिया. इस मैच में उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ 98 रन की शानदार साझेदारी की जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने कुल 192 रन का स्कोर खड़ा कर लिया.

Virat Kohli Batting को सेलिब्रेट कर रहे हो, ज़रा इसके नुकसान तो जान लो!

Advertisement

Advertisement

()