The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Virat Kohli trolled for duck, England Barmy Army trolled with response in ODI World Cup

विराट कोहली को 'डक' पर ट्रोल किया, ऐसा जवाब मिला, मुंह छुपाते घूमेंगे अंग्रेज़!

इंग्लैंड की बार्मी आर्मी ने Virat Kohli को जीरो पर आउट होने पर ट्रोल किया था. इंग्लैंड की पारी देखकर भारतीय फ़ैन्स ने तगड़ा जवाब दे दिया!

Advertisement
pic
29 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 11:01 PM IST)
Virat Kohli Out on Duck vs Eng in ODI World Cup (Photo- India Today)
विराट डक पर आउट होकर ट्रोल हुए, बाद में शानदार जवाब दिया! (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए भारत-इंग्लैंड मैच को मेज़बान देश ने जीत लिया है. भारत ने 100 रन से ये जीत अपने नाम की है. कप्तान रोहित शर्मा को अपनी शानदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. पर इस मैच में एक चीज जिसने सभी को हैरान किया वो था विराट कोहली का ज़ीरो यानी डक पर आउट होना. 

विश्वकप 2023 में अबतक विराट कोहली का प्रदर्शन अच्छा रहा है. पर इंग्लैंड के खिलाफ विराट का बल्ला नहीं चला और वो 9 गेंद खेलकर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इस विकेट के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स एक्टिव हो गए. वो इस विकेट को लेकर विराट कोहली का मज़ाक उड़ाने लगे.

इंग्लैंड की फैन आर्मी का नाम है बार्मी आर्मी. आप जानते ही होंगे. ये ग्रुप हर मैच में इंग्लिश टीम का हौसला बढ़ाने के लिए मैदान पर मौजूद रहती है. इस आर्मी ने अपने X अकाउंट से विराट कोहली को ट्रोल किया. पोस्ट में पानी में तैरते हुए 2 बत्तख यानी डक की तस्वीर है. इसमें से एक बत्तख की जगह विराट कोहली का चेहरा लगा दिया.

हार्डकोर विराट फैंस के लिए ये गंदा जोक था. पर इंग्लैंड की पारी जिस तरह से ध्वस्त हुई, बार्मी आर्मी का पोस्ट उन्हें उल्टा पड़ गया. Maddy(@maddified18) नाम के एक यूज़र ने विराट कोहली के ट्रोल करने वाली इंग्लैंड की फैन आर्मी को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया. Maddy ने ठीक वैसी ही 2 बतखों की तस्वीर में विराट कोहली की जगह इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रुट और बेन स्टोक्स की तस्वीर लगा दी और लिखा,

'कर्मा का सिद्धांत है, जैसे को तैसा'

ये भी पढ़ें: कुलदीप यादव की मैजिकल बॉल पर गच्चा खा गए जॉस बटलर, फ़ैन्स ने बाबर आजम से कैसे जोड़ दिया?

इंडिया की फैन आर्मी, भारत आर्मी, एक कदम आगे निकली. उसने इस क्लब में मार्क वुड को भी जोड़ दिया. और लिखा, गुड नाइट. 

जो रुट जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू आऊट हो गए थे. जबकि 9 बॉल खेल चुके बेन स्टोक्स को मोहम्मद शमी ने डक पर चलता किया था. वहीं, मार्क वुड भी पहली ही बॉल पर शमी का शिकार हुए. 

मैच में क्या हुआ? 

मैच का ब्रीफ स्कोर बताएं तो इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया. फैसला सही साबित हुआ. क्रिस वोक्स ने शुभमन गिल को चलता किया, और विराट कोहली डक पर आउट हो गए. श्रेयस अय्यर भी नहीं चले. इसके बाद केएल राहुल और रोहित शर्मा ने पारी को संभाला और 91 रन की पार्टनरशिप बनाई. रोहित 87 रन बनाकर आउट हुए. सूर्यकुमार यादव ने 49 रन की पारी खेल भारत को 229 रन के स्कोर तक पहुंचाया.

जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत भी बेहद खराब रही. 30 रन पर दाविद मलान के तौर पर टीम को पहला झटका लगा. यहां से इंग्लैंड के विकेट्स का पतझड़ लग गया. जो रूट और बेन स्टोक्स तो खाता तक नहीं खोल पाए. आगे भी कोई बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका और ये पारी लड़खड़ाते हुए 129 पर ख़त्म हुई. भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए. जबकि जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए. कुलदीप यादव को दो और जडेजा को एक विकेट मिला. इंडियन टीम इस मुकाबले को जीतकर लगभग सेमीफाइनल में अपना जगह पक्की कर चुकी है. टीम 12 प्वाइंट्स के साथ टेबल में टॉप पर है.

 

वीडियो: विराट कोहली के इस छुटकू फैन ने क्या कह कर दिल जीत लिया?

Advertisement

Advertisement

()