'किसी और का एक मैसेज तक नहीं आया', कप्तानी छोड़ने पर कोहली को मिला था सिर्फ धोनी का साथ
मुश्किल दौर से गुजरे हैं कोहली

विराट कोहली (Virat Kohli). टीम इंडिया के पूर्व कप्तान. एशिया कप में कोहली उसी फॉर्म में दिख रहे, जिसके लिए क्रिकेट फैन्स कई सालों से इंतज़ार कर रहे थे. रविवार, 4 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में टीम इंडिया 5 विकेट से हार गई. लेकिन मैच में कोहली ने जिस कॉन्फिडेंस के साथ बैटिंग की, वो देख इंडियन फैन्स ने राहत की सांस ली. हालांकि कोहली मैच के बाद दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को याद करके भावुक हो गए और उन्होंने अपने जीवन में माही की अहमियत भी बताई.
पिछले 1-2 साल से लगातार आउट ऑफ फॉर्म रहने वाले कोहली (Virat Kohli) ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से भी अपने आप को दूर किया है. एक समय तीनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी संभालने वाले विराट, पिछले कुछ समय से महज बतौर बल्लेबाज़ ही टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में उन्होंने अपना दर्द जाहिर करते हुए बताया है कि जब वो टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद अकेले पड़ गए थे, तब केवल महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने ही उनका साथ दिया था.
विराट कोहली के मुताबिक टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद उन्हें किसी और साथी खिलाड़ी ने नहीं बल्कि सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ने मैसेज किया. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद कहा,
# Kohli का क्रिकेट पंडितों को करारा जवाबकोहली ने साथ ही सजेशन देने वाले क्रिकेट पंडितों को लेकर कहा कि अगर आप पूरी दुनिया के सामने कुछ कहते हैं तो इसकी अहमियत नहीं रह जाती है. उन्होंने कहा,
# तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ चुके Viratविराट कोहली ने पिछले साथ वर्ल्ड कप के बाद T20 क्रिकेट की कप्तानी छोड़ दी थी. कुछ समय बाद ही बोर्ड ने उनसे वनडे की कप्तानी भी ले ली थी. वहीं दिसंबर-जनवरी में साउथ अफ्रीका दौरे पर सीरीज 1-2 से हारने के बाद उन्होंने टेस्ट कप्तानी भी छोड़ दी थी. फिलहाल एशिया कप में कोहली का बल्ला खूब बोल रहा है. वो 3 मैच में अब तक 154 रन बना चुके हैं. जिसमें रविवार,4 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 60 रन की पारी भी शामिल है.
विराट कोहली के चक्कर में ये खिलाड़ी बड़ा गंदा ट्रोल हो गया

.webp?width=60)

