द्रविड़ ने बताया, होटल रुम के वायरल वीडियो से कैसे निपटे विराट कोहली!
विराट ने की थी इंस्टाग्राम पोस्ट.
.webp?width=210)
T20 World Cup 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंची टीम इंडिया को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इन्हीं में से एक समस्या 31 अक्टूबर को विराट कोहली ने शेयर की थी. विराट कोहली ने अपने रूम का एक वीडियो शेयर करते हुए लंबा सा कैप्शन लिखा था. बेसिकली वह पूरी विनम्रता से फ़ैन्स से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील कर रहे थे.
और अब इस विवाद के बाद कोहली का मूड कैसा है, इसकी जानकारी टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने दी है. बांग्लादेश के खिलाफ़ होने वाले मैच से पहले हुई प्रेस कॉफ्रेंस में द्रविड़ ने इस मुद्दे पर बात की. उन्होंने कहा,
इसके साथ विराट के मूड के बारे में बात करते हुए द्रविड़ बोले,
# विराट ने क्या पोस्ट किया?अब आपको थोड़ा सा रीकैप दे देते है. बीते दिन विराट ने एक वीडियो शेयर की थी. वो पर्थ में जिस होटल में रुके थे, वहां पर किसी फ़ैन ने उनके रूम के अंदर जाकर वीडियो बना लिया था. ये जानकारी खुद विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की. साथ में, इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए पोस्ट किया,
विराट की इस पोस्ट के बाद होटल क्राउन पर्थ ने भी इस मसले पर माफी मांग ली है. और अब टीम इंडिया का अगला फोकस बांग्लांदेश को हराकर दो पॉइंट्स हासिल करना है. ये मैच 2 नवंबर, बुधवार को होगा.
T20 वर्ल्ड कप: मैच में जीत का जश्न मनाती बांग्लादेशी टीम को अंपायर ने वापस बुलाकर मैच खत्म करवाया

.webp?width=60)

