The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Virat Kohli ruled out of Afghanistan ODI series possible replacement options

विराट कोहली बाहर, उनकी जगह अफगानिस्तान सीरीज में कौन खेलेगा?

अफगानिस्तान सीरीज के लिए ईशान किशन को पहले से ही स्क्वॉड में रखा गया है. ऐसे में किशन भी विराट की जगह खेल सकते हैं.

Advertisement
pic
4 जून 2026 (अपडेटेड: 4 जून 2026, 01:51 PM IST)
Virat Kohli ruled out of Afghanistan ODI series possible replacement options
IPL फाइनल के दौरान कोहली की हैमस्ट्रिंग खिंच गई थी. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

Virat Kohli अफगानिस्तान के साथ होने वाली ODI सीरीज से बाहर हो गए हैं. IPL फाइनल के दौरान उनकी हैमस्ट्रिंग खिंच गई थी. डॉक्टरों ने कोहली को दो हफ्ते का रेस्ट करने की सलाह दी है. अब BCCI और सेलेक्टर्स को कोहली का रिप्लेसमेंट खोजना होगा. इसमें रेस में तीन नामों पर चर्चा की जा सकती है.

विराट कोहली ODI में नंबर तीन पर खेलते हैं. ऐसे में सेलेक्टर्स उस प्लेयर को टीम में लाना चाहेंगे जो उस नंबर पर सेट बैठ सके. कोहली की जगह लेने के लिए तीन प्लेयर्स का नाम काफी चर्चा में है. देवदत्त पड्डीकल, तिलक वर्मा, और ऋतुराज गायकवाड़. इन दोनों के अलावा दो और नामों पर चर्चा हो सकती है. संजू सैमसन और रजत पाटीदार.

हालांकि, अफगानिस्तान सीरीज के लिए ईशान किशन को पहले से ही स्क्वॉड में रखा गया है. ऐसे में किशन भी विराट की जगह खेल सकते हैं.  

देवदत्त पड्डीकल RCB के लिए IPL में नंबर तीन पर खेलते हैं. इस सीजन उन्होंने कंसिस्टेंसी से परफॉर्म भी किया है. IPL 2026 में उनके बल्ले से 430 रन निकले. उनका हाल का डोमेस्टिक रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. 2025/26 की विजय हजारे ट्रॉफी में पड्डीकल ने 725 रन बनाए थे. रणजी ट्रॉफी में उनके नाम 532 रन थे. इसके अलावा सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 309 रन बनाए थे. ये नंबर्स पड्डीकल की दावेदारी को मजबूत करते हैं.

तिलक वर्मा के लिए IPL 2026 कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने पूरे सीजन 359 रन बनाए. वो भी 145.93 की स्ट्राइक रेट से. तिलक ने गुजरात के खिलाफ एक मैच में 101 रनों की पारी खेली थी. हालांकि, BCCI ने तिलक को श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-A का कप्तान बनाया है. ऐसे में उन्हें अफगानिस्तान सीरीज के लिए बुलाना थोड़ा टफ कॉल होगा.

तीसरा नाम है ऋतुराज गायकवाड़ का. गायकवाड़ के लिए भी IPL 2026 काफी मिक्स्ड रहा है. उनके बल्ले से सिर्फ 337 रन ही निकले. वो भी 123.44 की स्ट्राइक रेट से. लेकिन ऋतु ने भारत के लिए खेले आखिरी वनडे मैच में शतक लगाया था. वो CSK के लिए नंबर तीन पर भी खेलते हैं. ऐसे में सेलेक्टर्स उनकी तरफ भी देख सकते हैं.

रोहित-हार्दिक भी नहीं खेलेंग?

अफगानिस्तान के साथ होने वाली ODI सीरीज के लिए रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या का खेलना भी तय नहीं है. दोनों प्लेयर्स ही इंजर्ड हैं. दोनों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) बुलाया गया है. हार्दिक तो पहुंच गए हैं. उन्हें एक हफ्ते में अपनी फिटनेस प्रूव करनी है.

लेकिन रोहित शर्मा अभी तक CoE नहीं पहुंचे हैं. ऐसे में उनके खेलने को लेकर अभी भी डाउट है. अगर रोहित फिट नहीं होते, तो सेलेक्टर्स यशस्वी जायसवाल को टीम में ला सकते हैं.

वीडियो: RCB के खिताब जीतने के बाद विराट कोहली ने जो कहा, उसे जानकर इमोशनल हो जाएंगे

Advertisement

Advertisement

()