The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • VIRAT kohli ruled out afghanistan odi series hamstring injury

विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे, वजह पता लगी

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू होगी. इसके लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान पहले ही कर दिया है. अब इसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. पता चला है कि टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली सीरीज से बाहर हो गए हैं.

Advertisement
pic
4 जून 2026 (अपडेटेड: 4 जून 2026, 11:26 AM IST)
virat kohli, team india, ind vs afg
विराट कोहली अब केवल वनडे फॉर्मेट में ही एक्टिव हैं. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

विराट कोहली को टीम इंडिया की जर्सी में देखने के लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा. कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर नहीं आएंगे. 13 जून से शुरू होने वाली इस सीरीज के लिए कोहली को टीम में चुना गया था. लेकिन अब टीम को उनका रिप्लेटमेंट ढूंढना होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली हैमस्ट्रिंग के कारण इस सीरीज से बाहर हुए हैं. IPL फाइनल में विराट कोहली दौड़ने में थोड़े असहज नजर आ रहे थे. 

IPL में शानदार फॉर्म में थे विराट कोहली

विराट कोहली को चोट कब लगी और यह चोट कितनी गंभीर है, इसके बारे में कोई अपडेट नहीं आया है. कोहली हाल ही में खत्म हुए IPL में शानदार फॉर्म में थे. वह RCB के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने 16 पारियों में 56.25 के औसत से 675 रन बनाए थे. उन्होंने इस सीजन में पांच अर्धशतक और एक शतक लगाया था. गुजरात टाइटंस के खिलाफ खिताबी मैच में उन्होंने 75 रन बनाए थे.

IPL के दौरान भी विराट कोहली चोटिल हो गए थे. इसके बाद उन्हें बुखार भी हुआ. कोहली ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर वापसी की. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने 49 रन की मैच विनिंग पारी खेली. मैच के बाद कोहली ने खुद यह माना था कि वह 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के बाद कोहली ने कहा,

मेरी चोट अभी बेहतर है, लेकिन फिर भी 100 परसेंट फिट नहीं हूं. पिछले मैच में घुटने में सूजन थी. यहां तक कि हेल्थ के लिहाज से भी पिछले चार-पांच दिन से मैं ठीक महसूस नहीं कर रहा था. अपने जज्बे से खुश हूं.

रोहित के खेलने पर भी सस्पेंस

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा का भी खेलना फिलहाल पक्का नहीं है. रोहित को टीम में जगह तो मिली लेकिन साथ ही एक कंडीशन भी लगा दी गई. बोर्ड ने बताया कि वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा को अपनी फिटनेस साबित करनी होगी. तभी उन्हें खेलने का मौका मिलेगा. रोहित शर्मा चोट के चलते इस IPL सीजन के कुछ मैच नहीं खेल पाए थे. रोहित की फिटनेस पर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है. 
 यह भी पढ़ें- विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे, वजह पता लगी 

आपको बता दें कि वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से होगी. पहला वनडे धर्मशाला में खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ में और आखिरी वनडे 20 जून को चेन्नई में होगा.

भरतीय टीम - शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे.

वीडियो: RCB ने जीती IPL 2026 की ट्रॉफी, विराट के फ़ैन्स और हेटर्स आपस में भिड़ गए

Advertisement

Advertisement

()