The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Virat Kohli Revealed How His Mother Is Always Concerned About His Health

'मां को लगता है मैं बीमार हूं...' विराट कोहली की मां उनसे रोज़ कौन-सा सवाल पूछती हैं?

Virat ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो अपनी मां से बहुत क्लोज़ हैं और उनकी खुशी ही सब कुछ है.

Advertisement
pic
26 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 05:21 PM IST)
Virat Kohli mother Saroj is worried about his health, informs Virat
विराट की मां को किस बात की टेंशन (तस्वीर - सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इंडियान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने वनडे वर्ल्ड कप में तूफ़ान उड़ा रखा है. विराट ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन्स बनाए हैं, और वो भी कंसिस्टेंटली. हालांकि, विराट की मां एक बात से बहुत परेशान हैं. वो रोज़ अपने बेटे से फोन पर एक ही सवाल पूछती हैं. इस बात की जानकारी खुद विराट ने दी है.

विराट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपने मां से बहुत क्लोज़ हैं. स्टार भारत को दिए एक इंटरव्यू में विराट ने बताया कि उनके पिता के निधन के बाद उनकी मां ने जिंदगी में काफी संघर्षों का सामना किया है. विराट ने कहा,

मेरी मां का ख़्याल रखना मेरे लिए बहुत जरूरी है. उनकी खुशी ही मेरे लिए सब कुछ है. आज कोई भी छोटी-सी चीज जो उन्हें खुश कर सकती है, वही चीज मुझे खुश करती है.

साल 2008 में विराट ने भारत के लिए डेब्यू किया. विराट ने कम उम्र में ही अपने पिता को खो दिया था. इसके बाद उनकी मां ने ही उनका सपोर्ट किया है. हालांकि, तब तक विराट रणजी क्रिकेट खेलने लगे थे. इस वजह से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा था. विराट के पिता अपने बेटे की सफलता नहीं देख पाए.  

विराट ने इसी इंटरव्यू में आगे बताया, उनकी मां को क्या टेंशन है. कोहली की मां सरोज को लगता है कि उनका बेटा कमज़ोर है. टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन ने कहा,

मेरी मां को लगता है कि मैं पिछले 8-9 साल से बीमार हूं और ये बात मैं उन्हें नहीं बता रहा हूं. क्योंकि मैंने फिटनेस पर ध्यान दिया है. वो मुझसे कहती हैं कि तुम कमज़ोर दिख रहे हो. इसलिए मेरी मां मुझे हर दिन फोन करती हैं और खाने-पीने के बारे में पूछती हैं.

विराट रच सकते हैं इतिहास

विराट कोहली एक शानदार रिकॉर्ड के दहलीज़ पर खड़े हैं. विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ़ विराट ने 95 रन की पारी खेली थी. हालांकि, वो 5 रन और इस बड़े रिकॉर्ड से चूक गए थे. इंग्लैंड के खिलाफ़ उनके पास ऐसा करने का एक और मौका होगा. लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अपने वनडे करियर का 49वां शतक बनाकर विराट सचिन तेंदुलकर के वनडे रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. 50 शतक लगाते ही विराट वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले प्लेयर बन जाएंगे.

वीडियो: विराट कोहली के इस छुटकू फैन ने क्या कह कर दिल जीत लिया?

Advertisement

Advertisement

()