The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs HKG: Virat Kohli bowls after 6 years in T20I as Avesh khan is trolled by Social media users for his expensive figures vs Hong Kong.

उनसे बेहतर बोलर हैं कोहली... 6 साल बाद विराट के बोलिंग करते ही ट्रोल हुआ इंडियन पेसर

विराट ने साल 2016 T20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार बोलिंग में हाथ आजमाया था.

Advertisement
pic
1 सितंबर 2022 (अपडेटेड: 1 सितंबर 2022, 01:07 PM IST)
Virat Kohli, India vs Hong Kong, Asia cup 2022, Avesh khan
बोलिंग में कोहली ने आजमाया हाथ (Twitter)
Quick AI Highlights
Click here to view more

विराट कोहली (Virat Kohli). हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच में विराट अपने पुराने टच में दिखे. उन्होंने अपनी 59 रन की पारी के दौरान मैदान के हर तरफ शानदार शॉट्स लगाए. इसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल रहे. काफी दिनों बाद कोहली बैटिंग के दौरान इतने कॉन्फिडेंट नज़र आ रहे थे. इससे पहले कोहली ने T20I में आखिरी बार फरवरी 2022 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ हाफ सेंचुरी लगाई थी.

# छह साल बाद Virat Kohli ने की बोलिंग

बैटिंग में कमाल दिखाने के बाद बारी थी बोलिंग में हाथ आजमाने की. वो भी कोई 1-2 साल नहीं बल्कि T20I में पूरे छह साल बाद. विराट कोहली ने इससे पहले साल 2016 T20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार बोलिंग में हाथ आजमाया था. कोहली ने हॉन्ग कॉन्ग की पारी का 17वां ओवर फेंका. उन्होंने अपने इस ओवर में सिर्फ छह रन खर्च किए. लंबे समय के बाद कोहली को बोलिंग करते देख फ़ैन्स ने सोशल मीडिया पर काफी मजेदार रिएक्शंस दिए. साथ ही उन्होंने तेज गेंदबाज़ आवेश खान को खूब ट्रोल भी किया. आवेश खान (Avesh khan) ने अपने कोटे के चार ओवर में 53 रन लुटा दिए थे.

# Fans ने दिए मजेदार रिएक्शन

विराट कोहली को बोलिंग करते देख फ़ैन्स काफी खुश नजर आए. एक यूजर ने लिखा,

‘कोहली साब बोलिंग कर रहे हैं, ICC की ऑल-राउंडर रैंकिंग अभी से कांप रही है.’

एक और यूजर ने लिखा,

‘कोहली का क्या बेहतरीन रन-अप और गेंदबाजी एक्शन है. काश रोहित और विराट कोहली नियमित रूप से गेंदबाजी करते रहते. फिर भारतीय टीम के लिए छठे बोलिंग ऑप्शन की कोई समस्या ही नहीं रही होती.’

एक अन्य यूजर ने लिखा,

‘आउट ऑफ फॉर्म कोहली, केएल राहुल से अच्छी बैटिंग और आवेश खान से अच्छी बोलिंग करते हैं.’

वहीं एक और यूजर ने लिखा,

'कोहली, आवेश खान से बेहतर बोलिंग कर सकते हैं.'

जबकि एक यूजर ने लिखा,

‘विराट कोहली ने डेथ ओवर्स में भी आवेश खान से बेहतर बोलिंग की.’

#IND vs HKG मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो भारत ने हॉन्ग-कॉन्ग को 40 रन से हराकर एशिया कप में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. हॉन्ग-कॉन्ग द्वारा टॉस जीतकर पहले बोलिंग करने का फैसला लेने के बाद टीम इंडिया ने 20 ओवर्स में दो विकेट खोकर 192 रन बनाए. कप्तान रोहित शर्मा 13 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं केएल राहुल ने 39 गेंदों पर 36 रन बनाए. जिसके बाद विराट कोहली ने सूर्यकुमार यादव के साथ ताबड़तोड़ 98 रन की पार्टनरशिप कर टीम के स्कोर को 192 रन तक पहुंचा दिया. सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में धुआंधार 68 रन और विराट कोहली ने 44 बॉल पर 59 रन की नाबाद पारी खेली.

जवाब में खेलने उतरी हॉन्ग-कॉन्ग की टीम पांच विकेट खोकर महज 152 रन ही बना सकी. हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाड़ियों ने आखिरी के ओवर्स में तेजी से बैटिंग की लेकिन वो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था.

पाकिस्तान के कोच ने हार्दिक पंड्या की तुलना जैक कैलिस से कर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()