The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Virat Kohli fans unhappy with Jasprit Bumrah for saying I am the fittest Indian Cricketer

जसप्रीत बुमराह ने कह दी ऐसी बात, बवाल पर उतर आए कोहली के गुस्साए फ़ैन्स!

जसप्रीत बुमराह ने बवाल मचा दिया है. बॉल से नहीं, बात से. उन्होंने एक इवेंट के दौरान कुछ ऐसा कह दिया, जिससे फ़ैन्स, खासतौर से विराट कोहली के चाहने वाले नाखुश हैं. और लगातार उन पर सवाल उठा रहे हैं.

Advertisement
Jasprit Bumrah
जसप्रीत बुमराह की बात, बवाल करा रही है (PTI)
pic
सूरज पांडेय
14 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 15 सितंबर 2024, 02:08 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इंडिया क्रिकेट टीम में सबसे फ़िट क्रिकेटर कौन है? आम जनता से पूछेंगे, तो शायद सारे लोग एकमत होकर विराट कोहली का नाम लेंगे. विराट की बैटिंग और फ़ील्डिंग के वक्त दिखने वाली एनर्जी, उन्हें ऐसा करने पर मजबूर कर देती है.

कई लोगों के जहन में रविंद्र जडेजा का नाम भी आ सकता है. लेकिन ज्यादातर लोग कोहली का नाम ही लेंगे. क्योंकि कोहली ने बमुश्किल ही चोट के चलते मैच मिस किए हैं. वह बहुत कम मौकों पर फ़िटनेस से जुड़ी समस्याओं का सामना करते हैं. लेकिन टीम इंडिया के प्रीमियर बोलर, जसप्रीत बुमराह की सोच अलग है. उन्होंने इस मसले पर ऐसा जवाब दे दिया है, कि सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है.

यह भी पढ़ें: Ind vs Pak: लगातार चैलेंज, बाहर होते प्लेयर्स और बवाल के बीच टीम इंडिया ने पाकिस्तान को ऐसे हराया!

एक आयोजन के दौरान सबसे फ़िट इंडियन क्रिकेटर का नाम पूछे जाने पर बुमराह ने अपना नाम ले लिया. साथ ही ये भी कहा कि वह ऐसे हालात में हमेशा ही फ़ास्ट बोलर्स को प्रमोट करने की कोशिश करते हैं. बुमराह ने इस सवाल के जवाब में कहा,

Embed

बुमराह के इस जवाब पर बवाल मचना ही था. मचा भी. तमाम फ़ैन्स को ये बात बुरी लगी और उन्होंने बुमराह को खूब सुनाया. तो कई लोगों ने इस हिम्मत के लिए बुमराह की तारीफ़ भी की. अब फ़िटनेस पर विराट के सामने बुमराह के खड़े होने की बात आई है, तो चलिए टीम इंडिया के पूर्व फ़ील्डिंग कोच आर श्रीधर की बात भी याद कर लेते हैं. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक श्रीधर ने कहा था,

Embed

इस बवाल से इतर, टीम इंडिया के दोनों सितारे एक्शन में आने के लिए तैयार हैं. 19 सितंबर से शुरू हो रही दो टेस्ट मैच की सीरीज़ में भारत के सामने बांग्लादेश की टीम होगी. जहां फ़ैन्स इन दोनों से ही बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे. और दुआ करेंगे कि ये दोनों ही अपनी फ़िटनेस और फ़ॉर्म के चरम पर हों.

वीडियो: भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज 19 से शुरू, इंडिया को इन खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान

Advertisement

Advertisement

()