The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Vinesh phogat New mothers should be helped in comeback but WFI blocking says Sakshi Malik

'बाकी देश नई मां के लिए चीजें आसान करते हैं...', विनेश को मिला साक्षी मलिक का साथ

विनेश ने खुद यह कहा कि पेरिस ओलंपिक के बाद उनके अंदर वापसी की हिम्मत उनके बेटे के कारण ही आई है. उसी के लिए वह वापसी करना चाहती हैं.

Advertisement
pic
12 मई 2026 (अपडेटेड: 12 मई 2026, 05:10 PM IST)
vinesh phogat, sakshi malik, wfi
साक्षी मलिक और विनेश फोगाट 2023 में रेसलर प्रोटेस्ट में उतरी थीं. (Photo-ANI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट पिछले कई दिनों से अपनी वापसी को लेकर चर्चा में हैं. विनेश गोंडा में चल रहे ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में वापसी करना चाहती थीं, लेकिन WFI ने उनपर 26 जून तक का बैन लगा दिया. इसके बावजूद वो 11 मई को गोंडा पहुंचीं, पर उन्हें हिस्सा नहीं लेने दिया गया. इस मामले में अब विनेश को ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक का साथ मिला है. साक्षी साल 2023 में हुए रेसलर्स प्रोटेस्ट के समय भी विनेश फोगाट के साथ थीं.

साक्षी मलिक ने शेयर किया वीडियो

साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में उन्होंने बताया कि रेसलिंग फेडरेशन को एक मां की वापसी को आसान करना चाहिए. आपको बता दें कि विनेश ने बीते साल जुलाई में बेटे को जन्म दिया था, इसके बाद ही उन्होंने वापसी का फैसला किया. साक्षी खुद भी एक बेटी की मां हैं.

साक्षी ने कहा,

मुझसे इस मुद्दे पर राय मांगी गई थी और मैं पिछले दो-तीन दिनों से सोच रही थी. क्योंकि विनेश एक राजनीतिक दल की विधायक हैं और मेरा किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है. लेकिन मैं आपको ऐसे कई उदाहरण दे सकती हूं, जहां देशों ने अपने खिलाड़ियों के लिए नियमों में ढील दी, ताकि महिलाएं मां बनने के बाद भी खेल सकें और देश के लिए मेडल जीत सकें.

यह भी पढ़ें- FIFA U-17 विमेंस वर्ल्ड कप का सपना टूटा, भारतीय टीम चीन से बुरी तरह हारी 

साक्षी ने विनेश के लिए की अपील

साक्षी ने विनेश के लिए फेडरेशन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है. उन्होंने कहा,

लेकिन हमारा महासंघ ऐसे नियमों की बात कर रहा है, जिससे विनेश की वापसी को रोका जा सके. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खेल मंत्री मनसुख मांडविया और WFI से आग्रह करती हूं कि विनेश का ट्रायल कराया जाए, ताकि वह भी देश के लिए पदक जीत सकें और मां बनने के बाद सफलता हासिल कर महिलाओं के लिए मिसाल बनें.

विनेश ने खुद यह कहा कि पेरिस ओलंपिक के बाद उनके अंदर वापसी की हिम्मत उनके बेटे के कारण ही आई है. उसी के लिए वह वापसी करना चाहती हैं. विनेश ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा,

मेरे बेटे ने मेरा टूटा हुआ दिल जोड़ दिया है. फ़ाइनल में हिस्सा लेने से पहले डिस्क्वालिफाई होने के बाद, मुझे लगा था कि मेरे सारे जज़्बात खत्म हो गए हैं. लेकिन मेरे बेटे ने मेरी ज़िंदगी में फिर से खुशियां भर दी हैं. सिस्टम के खिलाफ लड़ने की जो हिम्मत मुझे मिली है, वह मेरे बेटे से ही आ रही है. लोग कहते हैं कि बच्चा भगवान का दिया हुआ तोहफ़ा होता है. अपनी इस लड़ाई में, मैं किसी और का हक़ नहीं छीन रही हूं. फैसला जो भी हो, वह मैट पर ही होना चाहिए.

भारत में ऐसी बहुत कम महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने मां बनने के बाद वापसी की. इसमें सबसे प्रमुख नाम सानिया मिर्जा का है. उन्होंने साल 2018 में अपने बेटे को जन्म दिया और उसके काफी समय बाद संन्यास लिया. 

वहीं साक्षी मलिक ने अपनी बेटी के जन्म से पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया था. विनेश फोगाट एशियन गेम्स तो नहीं खेल सकतीं, लेकिन वह वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए दावेदारी पेश करने में लगी हैं.

वीडियो: अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के लिए किया कमाल, गेंदबाजी में दिखी धार

Advertisement

Advertisement

()