The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Varun Chakravarthy Received Threats Told Not to Return to India in 2021 Talks About Champions Trophy

'मेरा पीछा हुआ, मुझे छिपना पड़ा... ' वरुण चक्रवर्ती को मिली थीं धमकियां, अब खुद सुनाई आपबीती

Varun Chakravarthy ने कहा कि उन्हें फोन पर धमकियां मिली थीं. वरुण ने कहा कि उन्हें धमकी दी गई कि वो भारत वापस ना आएं. वरुण जब वापस लौटे तो चेन्नई में उनके घर तक उनका पीछा किया गया था. और क्या-क्या बताया भारत के स्टार गेंदबाज ने?

Advertisement
Varun Chakravarthy
IPL में वरुण KKR के लिए खेलते हैं. (फाइल फोटो: PTI)
pic
रवि सुमन
15 मार्च 2025 (अपडेटेड: 15 मार्च 2025, 04:58 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने अपने जीवन के एक मुश्किल दौर के बारे में बात की है. उन्होंने UAE में हुए 'T20 वर्ल्ड कप 2021' के बारे चर्चा की. इस टूर्नामेंट में चक्रवर्ती का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. इसके कारण उन्हें फोन पर धमकियां मिलीं. वरुण ने कहा कि उन्हें धमकी दी गई कि वो भारत वापस ना आएं. भारत इस टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही बाहर हो गया था. वरुण जब वापस लौटे तो चेन्नई में उनके घर तक उनका पीछा किया गया था.

2021 के टूर्नामेंट के बाद वो टीम से बाहर हो गए थे. बकौल वरुण, इसके बाद उन्हें लगा था कि उनका इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया. जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ T20I सीरीज से उनका डेब्यू हुआ था. उसी साल विराट कोहली की अगुवाली वाली T20 वर्ल्ड कप टीम में उन्हें जगह मिली थी. वरुण ने भारत के लिए तीन मैच खेले लेकिन एक भी विकेट नहीं ले पाए.

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भारत को 10 विकेट से हार मिली. विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ये पहली हार थी. वरुण भारत की गेंदबाजी लाइन-अप का हिस्सा थे. एक यूट्यूब शो में वरुण ने एंकर गोबीनाथ से कहा,

Embed

वरुण आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलते हैं. पिछले साल आईपीएल में KKR की जीत हुई थी. वरुण ने आगे कहा,

Embed

उन्होंने आगे कहा,

Embed

ये भी पढ़ें: ट्रेविस हेड चले मगर वरुण ने खेल कर दिया, इस बार नहीं होगा ‘खड़ा हूं आज भी..’

वरुण की वापसी

अक्टूबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वरुण की शानदार वापसी हुई. वापसी के बाद से वरुण शानदार फॉर्म में हैं. T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके प्रदर्शन की बदौलत उन्हें भारत की चैंपियंस ट्रॉफी टीम में जगह मिली. दुबई में इस स्पिनर ने शानदार गेंजबाजी की. तीन मैचों में नौ विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप-स्टेज गेम में पांच विकेट लिए. 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में वरुण ने ट्रैविस हेड का अहम विकेट लिया. भारत की जीत में इस विकेट का अहम योगदान रहा. फाइनल में वरुण ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो विकेट चटकाए. इस तरह रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम ने, 9 मार्च को जीत की ट्रॉफी को अपने नाम किया. 

टिकट खरीदते रहे, घर वापसी टलती रही

वरुण ने चैंपियंस ट्रॉफी के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा,

Embed

नागपुर में वनडे खेलने के बाद भी वरुण अपने घर नहीं लौट सके. लेकिन इसमें निराशा वाली कोई बात नहीं थी, बल्कि ये उनकी शानदार वापसी के संकेत थे. उन्होंने बताया,

Embed

Gautam Gambhir और वरुण की बातचीत

वरुण ने आगे कहा,

Embed

22 मार्च से IPL 2025 की शुरुआत हो रही है. वरुण KKR के लिए खेलेंगे. क्रिकेट फैन्स एक बार फिर से उनके शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं.

वीडियो: न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी था, फिर आए वरुण चक्रवर्ती और पूरा गेम बदल गए

Advertisement

Advertisement

()