The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Vaibhav Sooryavanshi wants first 200 in T20s dreams of surpassing Chris Gayle feat

T20 क्रिकेट में डबल सेंचुरी! वैभव सूर्यवंशी की नजर इस बड़े रिकॉर्ड पर है

Vaibhav Sooryavanshi ने इस सीजन दिखा दिया कि वो बड़ी पारी खेलने का दम रखते हैं. इससे पहले वो U19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 175 रन बना चुके हैं. जो U19 वर्ल्ड कप फाइनल में किसी भी बैटर का सबसे बड़ा स्कोर था.

Advertisement
pic
25 मई 2026 (अपडेटेड: 25 मई 2026, 04:16 PM IST)
Vaibhav Sooryavanshi wants first 200 in T20s dreams of surpassing Chris Gayle feat
वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के पूर्व बैटर केविन पीटरसन के यूट्यूब शो में पहुंचे थे. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े. 15 साल के इस क्रिकेटर ने सभी को अपनी बैटिंग और सिक्स हिटिंग से शॉक कर दिया. वैभव का सीनियर इंडियन साइड में इंटरनेशनल डेब्यू अभी नहीं हुआ है. लेकिन उनके इरादे एकदम साफ हैं. उन्होंने अपने लिए बड़े टारगेट सेट कर रखे हैं. वैभव T20 फॉर्मेट में डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले बैटर बनना चाहते हैं.

हाफ सेंचुरी सेलिब्रेट नहीं करते 

वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के पूर्व बैटर केविन पीटरसन के यूट्यूब शो में पहुंचे थे. जहां पीटरसन ने उनसे काफी बातचीत की. जब पीटरसन ने उनसे पूछा कि क्या वो हाफ सेंचुरी को सेलिब्रेट करते हैं? इस पर वैभव ने जवाब दिया,

“नहीं, उतना ज्यादा नहीं.”

वैभव ने बताया कि उन्हें पचासा लगाकर ज्यादा खुशी नहीं होती है. वो इससे भी बड़े रिकॉर्ड्स बनाना चाहते हैं. वैभव ने कहा,

“मैं बस T20 क्रिकेट में 200 रन बनाना चाहता हूं. मेरी नजर इस रिकॉर्ड पर है.”

वैभव ने आगे कहा,

“अगर मैं किसी भी मैच में पूरे 20 ओवर खेल लूं, तो मैं 175 रनों वाला रिकॉर्ड तोड़ सकता हूं.”

वैभव ने बैटिंग के दौरान प्रेशर हैंडल करने को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया,

“मुझ पर प्रेशर नहीं आता. मैं जब भी किसी रिकॉर्ड के आसपास होता हूं तो अपना नेचुरल गेम खेलने पर फोकस करता हूं.”

बता दें कि IPL में एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के बैटर क्रिस गेल के नाम है. 2013 के सीजन में उन्होंने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नॉट आउट 175 रनों की पारी खेली थी.

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन दिखा दिया कि वो बड़ी पारी खेलने का दम रखते हैं. इससे पहले वो U19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 175 रन बना चुके हैं. जो U19 वर्ल्ड कप फाइनल में किसी भी बैटर का सबसे बड़ा स्कोर था.

यही नहीं, वैभव के नाम लिस्ट-A में भी एक बड़ी पारी दर्ज है. 2025-26 के विजय हजारे ट्रॉफी सीजन में उन्होंने बिहार के लिए खेलते हुए 190 रन जड़े थे.

बिहार के लिए 335 रनों की पारी

वैभव ने अपने राज्य के लिए इससे भी बड़ी पारी खेली है, जिसके बारे में उन्होंने पीटरसन को बताया. उन्होंने कहा,

“मैं अपने स्टेट के लिए 50 ओवर का एक डोमेस्टिक मैच खेल रहा था, जहां मैंने नॉट आउट 335 रन बनाए थे.”

T20 क्रिकेट में डबल सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड अभी किसी भी बैटर नहीं तोड़ा है. वैभव जैसे यंग बैटर के लिए इस रिकॉर्ड तक पहुंचने की बात करना उनके कॉन्फिडेंस को दिखाता है. आने वाले समय में वो ये रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे या नहीं, ये तो देखने वाली बात होगी. पर एक बात पक्की है, उनके नाम वर्ल्ड क्रिकेट के कई रिकॉर्ड दर्ज होने वाले हैं.

वीडियो: दिल्ली के खिलाफ वैभव ने जड़ा 43वां छक्का, कौन-सा इतिहास रच देंगे?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()