The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Urvil Patel reveals chat with MS Dhoni which triggered his 23-ball 65 in CSK's win over LSG

13 गेंद में फिफ्टी! धोनी ने उर्विल पटेल के दिमाग का शक ऐसे दूर किया

उर्विल ने मैच में 13 गेंदों में पचासा जड़ा, जो IPL के इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी के बराबर है. यशस्वी जायसवाल के नाम भी 13 गेंद में पचास रन बनाने का रिकॉर्ड है.

Advertisement
pic
11 मई 2026 (पब्लिश्ड: 07:06 PM IST)
Urvil Patel reveals chat with MS Dhoni which triggered his 23-ball 65 in CSK's win over LSG
धोनी की सलाह ने उर्विल के आत्मविश्वास को बढ़ाया और वो बिना प्रेशर के खेल सके. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा विकेटकीपर बैटर उर्विल पटेल. IPL 2026 में 11 मई को उर्विल ने चेपॉक स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ सिर्फ 23 गेंदों पर 65 रन ठोक दिए. इस पारी में 2 चौके और 8 छक्के शामिल थे. उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में अपनी पहली IPL फिफ्टी पूरी की. उर्विल ने मैच के बाद बताया कि उनकी इस शानदार पारी के पीछे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा हाथ है.

उर्विल ने मैच में 13 गेंदों में पचासा जड़ा, जो IPL के इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी के बराबर है. यशस्वी जायसवाल के नाम भी 13 गेंद में पचास रन बनाने का रिकॉर्ड है. उर्विल ने मैच के बाद बताया कि उनकी इस शानदार पारी के पीछे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात का बड़ा हाथ है. कुछ मैचों में जल्दी आउट होने के बाद वो ड्रेसिंग रूम में धोनी के पास गए और पूछा कि अच्छी शुरुआत को कैसे बड़े स्कोर में बदलें.

धोनी ने उर्विल को सरल लेकिन गहरी सलाह दी. बकौल उर्विल, धोनी ने उन्हें बताया,

“मुझे तेरी स्किल पर कोई शक नहीं है. जो शक है वो तेरे दिमाग में है. दिमाग साफ रखो और सही गेंद को सही जगह मारो.”

उर्विल ने आगे कहा,

“माही भाई की ये बात मेरे दिमाग में घुस गई. मैंने बस उसी पर अमल किया.”

इस सलाह ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया और वो बिना प्रेशर के खेल सके.

मैच में CSK को 204 रनों का टारगेट मिला था. उर्विल की तूफानी पारी की बदौलत टीम ने 5 विकेट रहते मैच जीत लिया और पॉइंट्स टेबल पर पांचवें स्थान पर पहुंच गई. ये उर्विल की IPL में पहली अर्धशतकीय पारी थी. इससे पहले वो अच्छी शुरुआत देते थे लेकिन बड़े स्कोर नहीं बना पाते थे.

पिता को समर्पित पारी

मैच में पचासा पूरा करते ही उर्विल ने जश्न अपनी जेब से एक छोटा सा हाथ से लिखा नोट निकाला. उस पर लिखा था, “Dad, this is for you” (पापा, ये आपके लिए). वो भावुक हो गए. उन्होंने बताया,

“मैं IPL में अपना पहला 50 बनाने का इंतजार कर रहा था. 13 गेंद में 50 लगाने पर बहुत इमोशनल हो गया. खासकर पापा के लिए. ये पचासा मैंने उन्हें समर्पित किया.”

उर्विल के पिता ने उनके करियर के मुश्किल समय में हमेशा साथ दिया. जब उर्विल संघर्ष कर रहे थे, तब उनके पिता ने हौसला बढ़ाया. इस वजह से ये पारी उनके लिए और भी खास हो गई.

मैच का रोमांच

मैच में LSG ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट खोकर 203 का स्कोर बनाया. जवाब में CSK की शुरुआत अच्छी रही लेकिन मिडिल ऑर्डर प्रेशर में आ गया. उर्विल ने आकर बल्ले से आग उगल दी. उन्होंने लगातार छक्के जड़े और मैच का रुख पलट दिया. उनका स्ट्राइक रेट 282 से ज्यादा रहा. अपनी पारी में उर्विल में 8 छक्के लगाए. ये मैच CSK ने 5 विकेट से जीता.

वीडियो: उर्विल पटेल ने आईपीएल में कौन सा रिकॉर्ड तोडा? LSG के खिलाफ खेली ऐतिहासिक पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()