The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Two Indians aged 29 or above debuting in the same Test has happened after 71 years in India vs Aus Nagpur Test

सूर्या को टोपी पहनाते ही भारत ने दोहराया 71 साल पुराना कारनामा!

आखिरी बार ये 1952 में पाक के खिलाफ हुआ था.

Advertisement
Two 29+ Indian players debut in same Test for 1st time in 71 years in Ind vs Aus Test
सूर्या और श्रीकर भरत (Courtesy: BCCI)
pic
पुनीत त्रिपाठी
9 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 9 फ़रवरी 2023, 09:01 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट में दो भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पहली कैप मिली. विकेटकीपर बैट्समैन श्रीकर भरत को चेतेश्वर पुजारा और सूर्यकुमार यादव को पूर्व कोच रवि शास्त्री ने उनकी टेस्ट टोपी दी. और ऐसा होते ही भरत-सूर्या ने कुछ ऐसा कर दिया, जो 71 साल में नहीं हुआ था.

श्रीकर भरत ने 29 और सूर्या ने 32 साल की उम्र में अपना टेस्ट डेब्यू किया. यानी दोनों प्लेयर्स 29 साल से ज्यादा उम्र के थे. 29 साल से ज्यादा उम्र के दो प्लेयर्स को एक टेस्ट में डेब्यू दिया गया हो, ऐसा कम ही होता है. भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा सिर्फ छह बार हुआ है. और नागपुर टेस्ट से पहले आखिरी बार ऐसा 1952 में हुआ था.

# Ind vs Pak 1952

पाकिस्तान की टीम भारत के दौरे पर थी. इस दौरे के दूसरे टेस्ट में शाह न्यालचंद और हीरालाल गायकवाड़ ने डेब्यू किया था. उस वक्त न्यालचंद की उम्र 33 और हीरालाल की 29 थी. इसके बाद ऐसा कभी नहीं हुआ, कि 29 साल से ज्यादा उम्र के दो भारतीय प्लेयर्स ने एक ही टेस्ट मैच में डेब्यू किया हो. अब सूर्या और भरत के साथ ऐसा हुआ है.

Embed

# सूर्या के नाम भी रिकॉर्ड

सूर्या के नाम भी एक ख़ास रिकॉर्ड जुड़ गया. सूर्या इकलौते ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में 30 साल की उम्र के बाद डेब्यू किया. 2021 में वनडे और T20I क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद सूर्या को अब टेस्ट में भी मौका मिला है. हालांकि, शुभमन गिल की जगह सूर्या को खिलाने को लेकर ट्विटर पर बहुत हो-हल्ला हो रहा है.

Embed

 

# श्रीकर की स्टंपिंग

श्रीकर ने मैच पर अपनी छाप भी छोड़ी. विकेटकीपिंग करते हुए श्रीकर ने मार्नस लाबुशेन के विकेट में अहम भूमिका निभाई. रविन्द्र जडेजा की बोलिंग पर श्रीकर ने बॉल को शानदार तरीके से पकड़ा और लाबुशेन को क्रीज़ में लौटने का कोई वक्त नहीं दिया. इस स्टंपिंग के लिए श्रीकर की चौतरफा तारीफ हो रही है.

Embed

# मैच में क्या हो रहा?

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, और पहले बैटिंग करने का फैसला लिया. भारत ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया. मोहम्मद सिराज ने अपनी पहली ही बोल पर उस्मान ख़्वाजा को चलता किया. डेविड वार्नर को अगले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने बोल्ड कर दिया.

फिर लाबुशेन-स्मिथ ने एक पार्टनरशिप जरूर बनाई, पर जड्डू ने शानदार वापसी की और तीन विकेट चटका दिए. इसके बाद अश्विन ने दो और जड्डू ने एक और विकेट लिया. टी के बाद ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 177 पर ऑलआउट कर दिया. रोहित शर्मा-केएल राहुल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई. भारत ने केएल राहुल का विकेट गंवाकर पहले दिन के खेल के बाद 77 रन बना लिए हैं.

वीडियो: नागपुर की पिच पर ऑस्ट्रेलिया रो रहा, पर पाकिस्तानी क्यों कूद रहे?

Advertisement

Advertisement

()