The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Mohammed Shami post match comments after he took 3 for 18 in six overs in India vs NZ 2nd ODI

'मैने सोचा नहीं था ये कर पाउंगा...' मैच जिताकर क्या कह गए मोहम्मद शमी?

रोहित शर्मा की टीम ने वर्ल्ड नंबर 1 टीम को हरा दिया.

Advertisement
pic
21 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 21 जनवरी 2023, 09:43 PM IST)
Mohd Shami post match comments after India vs NZ 2nd ODI
मोहम्मद शमी (Courtesy: PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

न्यूजीलैंड के खिलाफ़ तीन मैच की वनडे सीरीज़ में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है. पहले वनडे में शुभमन गिल के दोहरे शतक के बाद टीम इंडिया के लिए दूसरे वनडे में बॉलर्स ने कमाल कर दिया. इस मैच में अपनी शानदार बॉलिंग के लिए अनुभवी पेसर मोहम्मद शमी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. शमी ने तीन विकेट लेकर न्यूजीलैंड की बैटिंग की शुरुआत को खराब कर दिया. 

नई बॉल से फिन एलेन और डेरेल मिचेल को आउट करने के बाद अपने दूसरे स्पेल में शमी ने वापसी कर सेट बल्लेबाज़ माइक ब्रेसवेल को भी चलता किया. ब्रेसवेल ने पहले वनडे में शानदार शतक जड़ा था और दूसरे वनडे में भी खतरनाक दिख रहे थे. मैच जिताने के बाद शमी ने अपनी बॉलिंग पर तसल्ली से बात की. उन्होंने बताया कि वो कुछ ऐसा कर गए, जो उन्होंने सोचा नही था कि उनसे हो पाएगा. शमी ने कहा -

‘मैं जब भी शुरू करता हूं, मैं सही लाइन और लेंथ रखने की कोशिश करता हूं. पर कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आप अच्छी बॉलिंग कर रहे हों और फिर भी आपको विकेट्स ना मिलें. कभी-कभी आप अच्छी बॉलिंग नहीं करते हैं, फिर भी विकेट्स मिल जाते हैं. आप प्रैक्टिस में जितनी मेहनत करेंगे, उतनी सफलता मिलेगी.’

उन्होंने आगे कहा -

''मुझे नहीं लगा था मैं कभी एक सीधी सीम पोज़ीशन देख पाउंगा. अब जब सीधी सीम हवा में लहराते हुए देखता हूं तो खुशी मिलती है. बतौर न्यू बॉल बॉलर, मेरा ये भी काम है कि मैं जल्दी कंडीशन्स को परखूं और बाकी बॉलर्स को इसके बारे में जल्द से जल्द बताउं.'  

#मैच में क्या हुआ?

रायपुर के मैदान पर कप्तान रोहित शर्मा टॉस जीतने के बाद भूल गए कि उन्हें करना क्या है. लेकिन फिर उन्हें याद आया कि टीम को पहले गेंदबाज़ी करनी है. उनके गेंदबाज़ों ने इस फैसले को सही भी साबित किया. शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाज़ों ने किवी टीम को ऐसा फंसाया कि उनकी आधी टीम शर्मानक रिकॉर्ड बनाकर पविलियन लौट गई.

मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पंड्या की जोड़ी ने 15 रन पर ही न्यूज़ीलैंड के पांच बल्लेबाज़ों को पवेलियन लौटा दिया. छठे विकेट के लिए माइकल ब्रेसवेल और ग्लेन फिलिप्स के बीच 41 रन की साझेदारी हुई. मोहम्मद शमी ने फिर वापसी की और ब्रेसवेल को आउट कर दिया. इसके बाद फिलिप्स ने मिशेल सैंटनर के साथ एक पार्टनरशिप बनाई और किवी टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया. किवी टीम 108 रन पर ढेर हो गई.

109 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने शानदार शुरूआत दिलाई. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 72 रन जोडे़. रोहित 50 गेंद पर 51 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी के दौरान सात चौके और दो छक्के लगाए. विराट कोहली 11 रन बनाकर सैंटनर की गेंद पर आउट हुए. इसके बाद गिल ने किशन के साथ मिलकर भारत को आसान जीत दिलाई. दोनों टीम्स के बीच आखिरी मैच 24 जनवरी को खेला जाएगा. 

वीडियो: रोहित शर्मा टीम इंडिया के किस प्लेयर से खूब इम्प्रेस हो गए हैं

Advertisement

Advertisement

()