The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Twitter Reacts As Virat Kohli Scores A century In Asia Cup 2022

किंग इस बैक....कोहली की सेंचुरी से उत्साहित लोगों ने ट्विटर पर गदर काट दिया!

डी विलियर्स ने तो एक खुलासा ही कर दिया.

Advertisement
Virat Kohli
विराट कोहली (फोटो: ट्विटर)
pic
निहारिका यादव
8 सितंबर 2022 (अपडेटेड: 8 सितंबर 2022, 01:35 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

विराट कोहली की 71वीं इंटरनेशनल सेंचुरी. कोहली की इस सेंचुरी की तलाश, जो लगभग तीन साल से चल रही थी, वो अब पूरी हो गई है. उनकी ये बहुप्रतीक्षित शतकीय पारी टीम इंडिया के एशिया कप 2022 के आखिरी मुकाबले में आई. विराट ने अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ़ शतक जड़ इंडिया को एक अच्छे टोटल तक पहुंचा दिया.

इस मैच से पहले कोहली ने आखिरी बार 23 नवंबर, 2019 को पिंक बॉल टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डन्स में अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया था. यह T20I में किंग कोहली की पहली सेंचुरी भी है.

Embed

कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में विराट कोहली और केएल राहुल ने भारत के लिए पारी की शुरुआत की. और भारत के पूर्व कप्तान कोहली ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी लगभग तीन साल बाद सेंचुरी जड़ दी. विराट ने 53 बॉल में सेंचुरी बनाई. शुरुआत में केएल राहुल ने उनका अच्छा साथ दिया. केएल ने 41 बॉल में 62 रन बनाए. ओपनिंग करते हुए इस जोड़ी ने कमाल के शॉट्स लगाए और अफ़ग़ानिस्तान के बॉलर्स को खूब परेशान किया. विराट ने अपनी सेंचुरी में 11 चौके और चार छक्के लगाए.

कोहली की इस सेंचुरी का इंतजार कोहली से ज्यादा उनके फ़ैन्स और तमाम क्रिकेट प्रशंसकों को था. और 1019 दिन बाद सभी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए किंग कोहली ने सेंचुरी जड़ दी है. इसी के साथ कोहली ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग के 71 इंटरनेशनल सेंचुरी की बराबरी कर ली है. विराट की इस सेंचुरी पर फ़ैन्स से लेकर तमाम दिग्गजों ने ख़ुशी जाहिर की है. इसी क्रम में दिग्गज बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने ट्ववीट कर खुलासा किया, 

Embed

एबी डी विलियर्स ने एक दूसरा ट्वीट कर लिखा,

Embed

हर्षा भोगले ने ट्वीट किया,

Embed

पूर्व क्रिकेटर अमित मिश्रा ने ट्ववीट किया,

Embed

पूर्व क्रिकेटर इरफ़ान पठान ने भी ट्वीट कर कहा, 

Embed

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कोहली की सेंचुरी पर ट्वीट किया, 

Embed

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने ट्वीट किया, 

Embed

विराट की सेंचुरी पर बांग्लादेशी क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम ने ट्वीट किया, 

Embed

भारतीय क्रिकटर कुलदीप यादव ने विराट की शतक सेलिब्रेट करते हुए तस्वीर लगाकर ट्वीट किया, 

Embed

विराट कोहली की सेंचुरी की बदौलत टीम इंडिया ने अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ 212 रन का टोटल खड़ा किया. जवाब में अफ़ग़ानिस्तान की टीम 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 111 रन ही बना सकी. इसी के साथ भारत ने सुपर 4 के इस मुकाबले में 101 रन से बड़ी जीत दर्ज की. 

Virat Kohli ने MS Dhoni की तारीफ करते हुए क्रिकेट पंडितों पर निशाना साधा!

Advertisement

Advertisement

()