The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • TVK Chief, Thalapathy Vijay has invited the Indian National Congress for a potential alliance

तमिलनाडु में TVK की आंधी, विजय के पिता ने कांग्रेस को दिया ऑफर, अब DMK में मचेगी खलबली?

एसए चंद्रशेखर ने दावा किया है कि अभिनेता से राजनेता बने विजय सत्ता में हिस्सेदारी करने के इच्छुक हैं.

Advertisement
pic
4 मई 2026 (अपडेटेड: 4 मई 2026, 04:43 PM IST)
TVK Chief, Thalapathy Vijay has invited the Indian National Congress for a potential alliance
विजय के पिता ने ये भी कहा कि जनता के साथ उनके बेटे का जो जुड़ाव था, उसने भी बड़ी भूमिका निभाई. (फोटो- X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के वोटों की गिनती जारी है. हालांकि, अब तक के रुझानों ने स्पष्ट कर दिया है कि एक्टर थलपति विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कज़गम' (TVK) सबसे बड़ी पार्टी है. टीवीके 108 सीटों पर आगे चल रही है. 56 सीटों पर DMK और 51 सीटों पर AIADMK बढ़त बनाए हुए है. इस बीच टीवीके चीफ के पिता ने कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर दिया है. हालांकि, कांग्रेस ने डीएमके के साथ मिलकर यह चुनाव लड़ा था. अगर कांग्रेस TVK के साथ गठबंधन करती है, तो फिर यह इंडिया अलायंस के लिए बड़ा झटका साबित होगा.

इंडिया टुडे से जुड़े प्रमोद की रिपोर्ट के मुताबिक विजय के पिता एसए चंद्रशेखर ने दावा किया है कि अभिनेता से राजनेता बने विजय सत्ता में हिस्सेदारी करने के इच्छुक हैं. अपने बेटे के बदलते व्यक्तित्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि विजय समाज और तमिल जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं. जनता के साथ उनका गहरा भावनात्मक जुड़ाव युवाओं से लेकर बुजुर्ग समर्थकों तक, सभी पीढ़ियों को जोड़ता है.

ANI  से बात करते हुए चंद्रशेखर ने कहा,

“पिछले 30 सालों से विजय तमिलनाडु के लिए कुछ करना चाहता था. धीमे-धीमे उसने इस पर काम किया. आज वो राज्य का CM बनने जा रहा है.”

x
इंस्टा पोस्ट.

चंद्रशेखर ने आगे कहा,

“2024 में अपनी पार्टी की शुरुआत करने के बाद से विजय को सीएम बनने का पूरा भरोसा था. पिछले दो सालों में उसका आत्मविश्वास काफी ऊपर रहा है, उसे पूरा भरोसा था कि वो तमिलनाडु का सीएम बनेगा. मैं उसके इस सोच की सराहना करता हूं. एक नेता के रूप में उनकी खासियत ये है कि वो बिना किसी गठबंधन के अपने दम पर खड़े रहे हैं. मुझे लगता है कि ये विजय के लिए ऐतिहासिक सफलता और ऐतिहासिक जीत है.”

विजय के पिता ने ये भी कहा कि जनता के साथ उनके बेटे का जो जुड़ाव था, उसने भी बड़ी भूमिका निभाई. उन्होंने बताया कि हर कोई विजय को अपने बेटे, पोते या भाई की तरह मानता है.

दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं विजय

एक्टर विजय दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं- पेरम्बूर और त्रिची (ईस्ट). ECI के मुताबिक, दोनों सीटों पर टीवीके चीफ आगे चल रहे हैं. चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपना पूरा नाम सी जोसेफ विजय घोषित किया है. वह साउथ की फिल्मों का चर्चित नाम हैं और लाखों की संख्या में फैंस उनकी रैलियों में जुटते थे.

पेरम्बूर सीट का क्या हाल?

पेरम्बूर को परंपरागत रूप से DMK का गढ़ माना जाता रहा है. साल 2021 के विधानसभा चुनाव में, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) से आर.डी. शेखर ने इस सीट को बड़े अंतर से जीता था. इस बार भी डीएमके ने इस सीट से शेखर को ही उतारा है. अन्नाद्रमुक (AIADMK) गठबंधन की तरफ से एम. थिलागाबामा मैदान में हैं. लेकिन असली मुकाबला विजय थलापति और आर.डी. शेखर के बीच ही है. इस बार यहां 89.74% भारी मतदान हुआ है. ECI के मुताबिक, विजय ने इस सीट पर करीब 29,000 वोटों के साथ बढ़त बनाई हुई है.

त्रिची (ईस्ट) का क्या हाल?

त्रिची ईस्ट (Tiruchirappalli East) सीट पर एक्टर विजय (TVK) और DMK के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है. ECI के मुताबिक, इस सीट पर विजय ने 16000 वोटों के साथ बढ़त बनाई हुई है, जबकि DMK के इनिगो इरुदयाराज दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. 2021 में इरुदयाराज ने इस सीट पर 53,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. त्रिची ईस्ट सीट पर 23 अप्रैल को 81.77% मतदान दर्ज किया गया था. अन्नाद्रमुक (AIADMK) गठबंधन की तरफ से जी. राजशेखरन मैदान में हैं.

त्रिची ईस्ट एक शहरी क्षेत्र है जहां ईसाई और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 35% है. बताया जाता है कि आबादी के इस आंकड़े को देखने के बाद ही विजय ने इस सीट को चुना था, लेकिन DMK के वर्तमान विधायक और AIADMK की मौजूदगी ने इसे त्रिकोणीय मुकाबला बना दिया है.

वीडियो: एक्टर विजय का ऐसा फैन! चुनाव में हार ही अफवाह पर जान देने की कोशिश क्यों?

Advertisement

Advertisement

()