The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Tim David Praises Virat Kohli's Temperament After Two Ducks

‘विराट कोहली कभी टेम्परामेंट नहीं बदलते’, RCB के साथी प्लेयर ने बड़ी बात कही

पंजाब के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने 37 बॉल्स में 58 रनों की पारी खेली. उन्होंने 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की.

Advertisement
pic
17 मई 2026 (पब्लिश्ड: 04:46 PM IST)
Tim David Praises Virat Kohli's Temperament After Two Ducks
ऑस्ट्रेलियाई पावर हिटर टिम डेविड ने RCB के टॉप ऑर्डर की भी तारीफ की. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज टिम डेविड ने विराट कोहली के टेम्परामेंट को लेकर बात की है. कोहली की तारीफ करते हुए डेविड ने कहा कि दो डक के बाद भी विराट का रवैया बिल्कुल नहीं बदला. उन्होंने कहा कि विराट का माइंडसेट और कंसिस्टेंसी टीम के लिए हमेशा टोन सेट करती है.

इस सीजन के बीच में विराट कोहली लगातार दो मैचों में डक पर आउट हुए थे. जिसके बाद आलोचकों ने उन्हें घेर लिया. लेकिन विराट ने आलोचनाओं को जवाब देते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया. ये शतक मैच जिताऊ रहा और RCB की जीत में अहम भूमिका निभाई.

पंजाब के खिलाफ मैच से पहले टिम डेविड ने ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए कहा,

"ईमानदारी से कहूं तो विराट कभी नहीं बदलते. अगर आप टीवी पर मैच न देख रहे होते तो आपको पता भी नहीं चलता कि उन्होंने दो डक बनाए थे. उनका आत्मविश्वास और तरीका वही रहा. शतक लगाना उनके लिए और पूरे टीम के फैंस के लिए बहुत अच्छा था. ये मैच जिताऊ पारी थी."

टिम डेविड ने आगे कहा कि RCB की इस सीजन की अच्छी परफॉर्मेंस किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है. पूरी टीम में अलग-अलग खिलाड़ी समय-समय पर आगे आकर योगदान दे रहे हैं. वो बोले,

"इस सीजन हमारी टीम में कई खिलाड़ी आगे बढ़कर खेल रहे हैं. उम्मीद है कि आज फिर विराट या कोई और खिलाड़ी कमाल दिखाएगा. हम काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं."

ऑस्ट्रेलियाई पावर हिटर टिम डेविड ने RCB के टॉप ऑर्डर की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि टॉप के बैटर्स बहुत क्लासी शॉट्स खेलते हैं. वो अटैकिंग गेम भी खेलते हैं और खुद पर भरोसा रखते हैं, जिससे मिडिल ऑर्डर को आराम से अपना रोल निभाने की आजादी मिलती है. डेविड ने बताया,

"टॉप ऑर्डर में हमारे पास कुछ शानदार खिलाड़ी हैं. वो अच्छे क्रिकेटिंग शॉट्स खेलते हैं. इससे टीम को गहराई मिलती है और मिडिल ऑर्डर के खिलाड़ी शांत रहकर खेल सकते हैं."

डेविड ने माना कि टॉप ऑर्डर की अच्छी परफॉर्मेंस की वजह से कभी-कभी मिडिल और लोअर ऑर्डर के बैटर को ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल पाता. उन्होंने कहा,

"हम देख रहे हैं कि टॉप के बल्लेबाज अच्छी परफॉर्मेंस दे रहे हैं, इसलिए लोअर ऑर्डर के कुछ खिलाड़ियों को जितना बल्लेबाजी समय चाहिए, उतना नहीं मिल पाता."

अपनी फॉर्म के बारे में बात करते हुए टिम डेविड ने कहा कि पूरे सीजन वो बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वो नेट्स में भी लगातार अच्छा बल्लेबाजी कर रहे हैं. डेविड ने कहा,

"मैं ज्यादातर आगे की ओर देखता हूं. मुझे लगता है कि मैं पूरे सीजन अच्छी बैटिंग कर रहा हूं. बस टीम के लिए परफॉर्मेंस देना चाहता हूं. जब मौका मिलेगा तो टीम को जो चाहिए, वही करने की कोशिश करूंगा."

पंजाब के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने 37 बॉल्स में 58 रनों की पारी खेली. उन्होंने 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. अपनी पारी में कोहली ने 3 छक्के और चार चौके लगाए.

RCB की मौजूदा स्थिति

RCB फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. टीम 12 मैचों में 16 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत स्थिति में है. अगर आज पंजाब किंग्स को हरा दिया तो प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगी.

वीडियो: मनीष पांडेय ने टीम डेविड का ऐसा कैच पकड़ा, सब हैरान रह गए, कोहली का रिएक्शन वायरल!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()