टीम इंडिया में बुरा समय कैसे झेलना है? द्रविड़ ने गंभीर को इसका भी तरीका बता दिया
गौतम गंभीर आज से टीम इंडिया के कोच के तौर पर शुरुआत कर रहे हैं. इंडिया-श्रीलंका के बीच आज टी20 सीरीज का पहला मैच है. इस मौके पर राहुल द्रविड़ ने गंभीर को एक मैसेज भेजा है. उनके स्पेशल मैसेज पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने क्या कहा है?

टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के कार्यकाल की शुरुआत आज श्रीलंका के दौरे के साथ हो रही है. उनकी इस पारी के आगाज़ से पहले पूर्व भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने गंभीर को एक स्पेशल मैसेज भेजा है.
BCCI ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर इसका वीडियो शेयर किया है. इसमें देखा जा सकता है कि राहुल द्रविड़ ने गंभीर के लिए एक वॉइस नोट भेजा है. इस वॉइस नोट में राहुल द्रविड़ ने कहा,
द्रविड़ ने आगे कहा,
द्रविड़ ने अपने मैसेज के आखिर में गंभीर को शुभकामनाओं सहित कहा,
द्रविड़ के इस वॉइस नोट को सुनने के बाद गौतम गंभीर काफी इमोशनल दिखाई दिए. इस नोट पर उन्होंने कहा,
बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज पल्लेकेले में खेला जाएगा. 27 जुलाई से 7 अगस्त तक चलने वाले इस दौरे में टीम इंडिया 3-3 मैच की टी-20 और वनडे सीरीज खेलेगी. रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के संन्यास के बाद टी20 के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव बनाए गए हैं.
वीडियो: बुजुर्ग को थप्पड़ मारते CCTV में कैद हुई UP के BJP नेता के डॉक्टर बेटे की शर्मनाक हरकत

.webp?width=60)

