The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Team india head coach Gautam Gambhir aims to break 300 run mark in T20I format

विश्वकप जीतने के बाद भी टीम इंडिया को ये 'टारगेट' पाना बाकी, कोच गंभीर ने इशारा कर दिया

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) हेड कौच के तौर पर काफी सक्सेसफुल रहे हैं. उनकी कोचिंग में भारत (India) अब तक दो आईसीसी ट्रॉफी जीत चुका है. 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद, गंभीर ने इस फॉर्मेट में बड़ा टारगेट अचीव करने की बात कही.

Advertisement
pic
9 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 11:10 PM IST)
 Gambhir, Gautam Gambhir on team india, Gautam Gambhir on 300 runs,
गौतम गंभीर टी20 इंटरनेशनल में बड़ा टारगेट हासिल करना चाहते हैं. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) चौंपियन कोच साबित हुए हैं. हेड कोच के तौर पर वह 20 महीनों में भारत को दो आईसीसी ट्रॉफी जिता चुके हैं. उनकी कोचिंग में भारत ने बीते साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया. वहीं, 2026 में उन्होंने अपने कार्यकाल में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर दूसरी ट्रॉफी हासिल की. 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद गंभीर ने टीम इंडिया (Team India) के लिए इस फॉर्मेट में ‘बड़ा टारगेट’ हासिल करने की बात कही है.

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि टीम इंडिया इस फॉर्मेट में अपनी लिमिट्स आगे बढ़ाना चाहती है. गौतम गंभीर ने साफ किया कि भारत का टारगेट टी20 इंटरनेशनल में 300 रन के आकड़े को पार करना है. इस दौरान उन्होंने कहा,

“यह शुरुआत है. अंत नहीं. अभी हमें बहुत कुछ हासिल करना बाकी है. अभी हम टी-20 इंटरनेशनल में 300 रन का आकंड़ा पार नहीं कर पाए हैं. उम्मीद है कि हम एक दिन इसे भी अचीव करेंगे. हम और रूथलेस बनना चाहते हैं.”

ये भी पढ़ें: 'उधार का बल्ला' लेकर फाइनल में अभिषेक शर्मा ने तबाही मचाई, पता है किसका बैट था?

संजू की इनिंग्स से मोमेंटम मिला

हेड कोच गौतम गंभीर ने बातचीत के दौरान संजू सैमसन की खूब तारीफ की. उनका मानना है कि संजू ने जिस तरह से टूर्नामेंट में पारियां खेलीं, उससे ड्रेसिंग रूम का कॉन्फिडेंस बढ़ गया. टीम की यही अटैकिंग स्ट्रैटजी सबसे बड़े मंच पर सफल हो सकती है. गंभीर के मुताबिक, संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप में जिस धैर्य और शांति से बैटिंग की, उससे टीम को बहुत कॉन्फिडेंस मिला. उनकी बैटिंग अप्रोच से पता चला कि टीम सही रास्ते पर है.

सक्सेफुल प्लेयर और सफल कोच

गौतम गंभीर अपने क्रिकेट करियर के दौरान सक्सेसफुल प्लेयर रहे. उन्होंने बड़े मौकों पर हमेशा शानदार प्रदर्शन किया. टी20 वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल में गौतम गंभीर ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए थे. इसके बाद 2011 में 50 ओवर के वर्ल्ड कप फाइनल में वह सर्वाधिक 97 रन बनाने में सफल रहे. गंभीर प्लेयर के तौर पर टी-20 और 50 ओवर का वर्ल्ड कप पहले ही जीत चुके हैं. वहीं, अब कोच के तौर पर वह टीम इंडिया को टी20 विश्वकप के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी भी जिता चुके हैं. 

वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()