'उधार का बल्ला' लेकर फाइनल में अभिषेक शर्मा ने तबाही मचाई, पता है किसका बैट था?
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में तूफानी बैटिंग करते हुए हाफ सेंचुरी जड़ी. उन्होंने इस खिताबी मुकाबले में 52 रन बनाए. लेकिन, फाइनल में वह अपने बैट से नहीं खेले थे. मैच के बाद इसका खुलासा खुद अभिषेक ने किया.
.webp?width=210)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के फाइनल मैच को छोड़कर पूरे टाइम अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ‘आउट ऑफ फॉर्म’ थे. शुरुआत के तीन मैचों में तो वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए. कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने कहा कि उन्हें आराम देना चाहिए लेकिन, हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अभिषेक पर भरोसा बनाए रखा. टीम मैनेजमेंट ने उनके फेलियर की परवाह नहीं की.
इसके बाद अभिषेक ने फाइनल में जो तबाही मचाई, वो इतिहास बन गई. उन्होंने वर्ल्ड कप के नॉक आउट मुकाबलों में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का कीर्तिमान बनाया. दिलचस्प बात ये है कि इस खिताबी मुकाबले में वह अपने बल्ले से नहीं खेले थे. अगर अपने बल्ले से नहीं खेले तो वह बैट किसका था, जिससे अभिषेक ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं.
ये भी पढ़ें: वर्ल्डकप में इंडिया का साइलेंट मैच विनर, रन बनाने में चौथा नंबर, फिर भी ज्यादा चर्चा नहीं हुई
दूसरे के बैट से मचाया गदरन्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में अभिषेक शर्मा जिस बैट से खेले थे, वह उनका नहीं था. वह फाइनल मैच से अपने साथ एक आखिरी एक्सपेरिमेंट करना चाहते थे. इस निर्णयायक मुकाबले में उन्होंने अपने बैट से न खेलने के बजाय शिवम दुबे के बल्ले से खेलने का निर्णय लिया. कह सकते हैं कि अभिषेक का यह ‘एक्सपेरिमेंट’ काम कर गया. मैच के बाद उन्होंने बात करते हुए कहा,
“आज मैं शिवम दुबे के बल्ले से खेला, इसलिए उन्हें शुक्रिया. सुबह मुझे ऐसा लगा कि कुछ अलग ट्राई करना चाहिए. शुभमन गिल आसपास नहीं थे. इसलिए मैं दुबे के पास गया और उनका बैट ले लिया.”
18 गेंदों पर जड़ा पचासाअभिषेक ने फाइनल में जोरदार शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के बॉलर्स की बखिया उधेड़ दी. उन्होंने पहले कीवी पेसर जैकब डफी को रिमांड पर लिया. उनके एक ओवर में 20 रन मारे. इस तरह से उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों पर हाफ सेंचुरी लगा दी. यह उनकी बैटिंग का कमाल था, जिसके चलते भारत ने टूर्नामेंट में पावरप्ले में सबसे ज्यादा 92 रन बनाए. अभिषेक फाइनल में 21 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए.
अभिषेक ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के जड़े. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया. इस मामले में अभिषेक ने फिन एलन को पीछे छोड़ दिया. फिन एलन ने इसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 गेंदों पर पचासा पूरा किया था.
भारत ने तीसरी बार जीती ट्रॉफीअभिषेक की इस करिश्माई पारी के चलते भारत ने 255 रनों का स्कोर बनाया. न्यूजीलैंड को फाइनल जीतने के लिए 256 रन का टारगेट मिला. मगर कीवी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. टीम इंडिया ने यह मैच 96 रनों से जीता. भारत का यह तीसरा टी20 वर्ल्ड कप टाइटल है. इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2007 और 2024 में खिताब जीता था.
वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?

.webp?width=60)

