The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Team india batter Ishan kishan hits fifty against new zealand in t20 world cup final 2026

ईशान किशन ने न्यूजीलैंड को अभ‍िषेक के विकेट का जश्न भी नहीं मनाने दिया

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ धुआंधार बैटिंग की. इस दौरान उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए तूफानी पचासा जड़ा.

Advertisement
pic
8 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 11:33 PM IST)
  Ishan kishan, Ishan kishan fifty, Ishan kishan vs new zealand,
ईशान किशन ने फाइनल मैच में तूफानी बैटिंग की. (फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ईशान किशन (Ishan Kishan) टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के फाइनल में भी बेहतरीन टच में दिखे. उन्होंने अपनी पारी वहीं से स्टार्ट की जहां पर सेमीफाइनल में खत्म की थी. खिताबी मुकाबले में उनकी ताबड़तोड़ बैटिंग के चलते भारत के स्कोर को बेस मिला. वह अहम मुकाबले में फिफ्टी जड़ने में सफल रहे. इस दौरान उन्होंने 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. उनकी इस तेज तर्रार पारी के बदौलत भारत ने फाइनल में 255 रनों का पहाड़ जैसे स्कोर खड़ा किया. 

23 गेंदों पर जड़ी फिफ्टी

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ईशान किशन ने प्रेशर को हावी नहीं होने दिया. इस दौरान उन्होंने धुआंधार बैटिंग करते हुए खुद न्यूजीलैंड को दबाव में ला दिया. फाइनल मुकाबले में उनका बल्ला जमकर बोला. उन्हें विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 23 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी. वह फाइनल मुकाबले में 25 गेंदों पर 54 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में ईशान किशन ने 4 चौके और 4 छक्के जड़े.

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा को टीम से बाहर कराने वाले अब नहीं बोल पाएंगे!

शतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत किया

इस कप में ईशान किशन ने कई बार महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई है. वह इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया मुख्य किरदार रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भी वह एक बार बड़ी पार्टनरशिप करने में सफल रहे. उन्होंने संजू सैमसन के साथ 105 रनों की साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. इन दोनों बैटर्स ने 105 रनों की ये साझेदारी सिर्फ 48 गेंदों पर पूरी की

वर्ल्ड कप में बनाए 317 रन

ईशान किशन टी20  वर्ल्ड कप 2026 में जबरदस्त फॉर्म में दिखे.साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगर मैच को छोड़ दिया जाए, तो उन्होंने हर मैच में रन बनाए हैं. ईशान ने टूर्नामेंट में 9 मैचों में 317 रन स्कोर किए. टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के तीसरे बैटर हैं. टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में उनसे ज्यादा रन विराट कोहली ने 319 और संजू सैमसन ने 321 रन बनाए हैं.  

वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने संजू सैमसन को नहीं, तो किसे बताया मैच का टर्निंग पॉइंट?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()