The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Team india Abhishek Sharma scored brilliant fifty against new zealand in t20 world cup final

अभिषेक शर्मा को टीम से बाहर कराने वाले अब नहीं बोल पाएंगे!

Abhishek Sharma ने T20 World Cup के फाइनल में ताबड़तोड़ बैटिंग की. इस दौरान उन्होंने कीवी गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए शानदार पचासा जड़ा.

Advertisement
Abhishek Sharma, Abhishek Sharma  fifty, Abhishek Sharma fifty against new zealand,
अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में धुआंधार बैटिंग की. (फोटो- PTI)
pic
ओम प्रकाश
8 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 08:50 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अभिषेक शर्मा. T20 World Cup 2026 के फाइनल से पहले उनके पिता ने कहा था कि अभिषेक फाइनल में अच्छा खेलेगा और इंडिया को जिताएगा. राजकुमार शर्मा को अपने बेटे पर भरोसा था. और पूरे देश को भी. खिताबी मुकाबले में अभिषेक ने दिखा दिया कि वो इस फॉर्मेट में नंबर 1 बैटर क्यों हैं. फाइनल  में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने जो गदर मचाया, उसे क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे.

अभिषेक टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जब ओपनिंग करने आए, तो उनमें विश्वास झलक रहा था. शुरुआत में उन्होंने कुछ गेंदों पर धैर्य दिखाया. इसके बाद, अभिषेक ने अपना रंग दिखाना शुरू दिया. तीसरे ओवर में उन्होंने जैकब डफी पर लगातार दो चौके जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए.

18 गेंदों पर जड़ी फिफ्टी

लगातर दो चौके मारने के बाद अभिषेक का कॉन्फिडेंस बढ़ गया. फिर उन्होंने न्यूजीलैंड के बॉलर्स को रिमांड पर लिया. अभिषेक ने धुआंधार बैटिंग करते हुए कीवी टीम के किसी भी बॉलर को नहीं बख्शा. उन्होंने जैकब डफी को एक ओवर में 20 रन मारे.

अभिषेक ने सिर्फ 18 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड बनाया. यह उनकी बैटिंग का कमाल था, जिसके चलते टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पावरप्ले में सबसे ज्यादा 92 रन बनाए. जो कि एक रिकॉर्ड है.

52 रन बनाकर आउट हुए अभिषेक

फाइनल में अभिषेक शर्मा की आंधी खूब चली. उनकी विस्फोटक बैटिंग के आगे कीवी बॉलर्स बचते नजर आए. वह 21 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में अभिषेक ने 6 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए. उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद एक लाख से ज्यादा दर्शकों का जमकर एंटरटेन किया.

विराट की दिलाई याद

अभिषेक शर्मा की इस पारी ने दो साल पहले टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली की याद ताजा कर दी. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट ने पूरे टूर्नामेंट में स्ट्रगल किया था. लेकिन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में विराट ने  76 रन बनाए थे.

इसी तरह अभिषेक टी20  वर्ल्ड कप 2026 में आउट ऑफ फॉर्म थे. वह शुरआत के 3 मैचों में खाता नहीं खोल पाए. कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने उन्हें आराम देने की बात कही. लेकिन, टीम मैनेजमेंट ने अभिषेक पर भरोसा बनाए रखा और उन्हें ड्रॉप नहीं किया. मैनेजमेंट का यही भरोसा रंग लाया. अभिषेक ने बेहतरीन पारी खेलने के लिए वर्ल्ड कप फाइनल का मंच चुना. खिताबी मुकाबले में उनकी 52 रनों की पारी को क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे.

वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()