The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Tamim Iqbal replaces Aminul Islam as Bangladesh cricket chief after T20 World Cup row

T20 वर्ल्ड कप बॉयकॉट करने वाले BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम की छुट्टी!

BCB अध्यक्ष Aminul Islam Bulbul की छुट्टी कर दी गई है. मामला हाल ही में खत्म हुए T20 वर्ल्ड कप से जुड़ा हुआ है. उनकी जगह बोर्ड की कमान Tamim Iqbal को सौंपी गई है.

Advertisement
pic
7 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 08:42 PM IST)
BCB, Tamim Iqbal, Imanul Bulbul
अमीनुल इस्लाम बुलबुल को बांग्लादेश की NSC ने BCB अध्यक्ष पद से हटा दिया है. (फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से एक बड़ी खबर आ रही है. BCB के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल (Aminul Islam Bulbul) की छुट्टी कर दी गई है. उनकी जगह बोर्ड की कमान बांग्लादेश के दिग्गज ओपनर तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) को सौंपी गई है.

क्या है पूरा मामला? 

बांग्लादेश की राष्ट्रीय खेल परिषद (NSC) ने अमीनुल इस्लाम बुलबुल को पद से हटा दिया है. BCB के कामकाज चलाने के लिए 11 सदस्यीय एड-हॉक कमिटी बनाई गई है. इसके हेड तमीम इकबाल होंगे. इस कमेटी का काम अगले 90 दिनों के भीतर चुनाव कराकर नया बोर्ड चुनना है.

BCB चुनाव की इनसाइड स्टोरी

बुलबुल के हटने के पीछे हाल ही में हुआ T20 वर्ल्ड कप है. सूत्र बता रहे हैं कि टी20 वर्ल्ड कप का बॉयकॉट करना इस्लाम के लिए बैकफायर कर गया है.  उन्हें लेकर ये कहा जा रहा है कि तत्कालीन अंतरिम सरकार के सलाहकार आसिफ नजरुल ने उन पर शिकंजा कस रखा था.

वो चाहते थे कि चूंकि IPL से मुस्तफिजुर रहमान को हटा दिया गया था. इसलिए विरोध के तौर पर बांग्लादेश के वर्ल्ड कप मैच कोलकाता और मुंबई से शिफ्ट करवाकर श्रीलंका भेज दिए जाएं. इस पूरे ड्रामे के दौरान बुलबुल मूक दर्शक बने रहे थे.

नतीजा, ICC ने वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को स्कॉटलैंड से रिप्लेस कर दिय. हालांकि,  इसके बाद से ही बुलबुल का आंतरिक विरोध शुरू हो गया था. नई सरकार ने वर्ल्ड कप के बाद एक तरफ BCB चुनाव में हुई गड़बड़ी की जांच शुरू कराई. उधर, BCB के 6 डायरेक्टर्स ने एक के बाद एक इस्तीफा दे दिया.

ये भी पढ़ें : शराब के चक्कर में PSL से बाहर हो सकते हैं डेविड वॉर्नर?

तमीम की नई टीम में कौन-कौन शामिल?

अब इस पूरे प्रकरण में NSC ने तमीम इकबाल की अगुवाई वाली 11 सदस्यीय एड-हॉक कमेटी गठित कर दी है. इसमें क्रिकेट जगत के कई जाने-माने चेहरे शामिल हैं. इनमें कॉमेंटेटर अतर अली खान, पूर्व चीफ सेलेक्टर मिन्हाजुल अबेदिन नानू, रश्ना इमाम, मिर्जा यासिर अब्बास, सैयद इब्राहिम अहमद समेत कई लोग हैं.

क्या ICC लगाएगा बैन?

हालांकि, क्रिकेट की दुनिया में एक नियम पत्थर की लकीर है. ICC को सरकारी दखल बर्दाश्त नहीं है. श्रीलंका इसका ताजा उदाहरण है. हालांकि, बांग्लादेश के मामले में राहत की बात ये है कि NSC ने 90 दिन के भीतर चुनाव कराने का वादा कर दिया है. इस डेडलाइन की वजह से हो सकता है कि ICC बांग्लादेश बोर्ड पर बैन न लगाए.

इधर, एक तरफ BCB ने BCCI से द्विपक्षीय रिश्ते सुधारने और क्रिकेट सीरीज बहाल करने की गुहार लगाई है. दूसरी तरफ बोर्ड के भीतर उथल-पुथल मची है. अब देखना होगा कि तमीम इकबाल की कप्तानी में बांग्लादेशी क्रिकेट की ये प्रशासनिक पारी कितनी लंबी और सफल रहती है.

वीडियो: PSL में अपने परिवार से मिलने के लिए क्यों तरसे खिलाड़ी?

Advertisement

Advertisement

()