The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Tamil Nadu CM MK Stalin has congratulated CSK dhoni jadeja on their 5th IPL trophy

सीएम स्टालिन का ट्वीट बता देगा, धोनी बेस्ट क्यों हैं?

तमिलनाडु के सीएम ने जीत पर CSK को चकाचक मैसेज भेजा है

Advertisement
tamil nadu cm m k stalin csk win ipl 2023 dhoni jadeja
एमके स्टालिन एमएस धोनी को तमिलनाडु का गोद लिया बेटा भी बता चुके हैं | फाइल फोटो: इंडिया टुडे
pic
अभय शर्मा
30 मई 2023 (अपडेटेड: 30 मई 2023, 11:05 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) IPL 2023 की सरताज बन गई. पूर्व क्रिकेटर्स से लेकर IPL की सभी टीमों की तरफ से भी धोनी की टीम को बधाई मिल रही है. ये सिलसिला लगातार जारी है. इस सब में तमिलनाडु के सीएम कैसे पीछे रह जाते, उन्होंने भी CSK के लिए कुछ बढ़िया बोला है. उन्होंने अपने बधाई वाले मैसेज में खासतौर पर एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा का जिक्र भी किया है.

स्टालिन ने चेन्नई की जीत के बाद एक ट्वीट किया.

इसमें लिखा,

Embed
Embed

'धोनी तो तमिलनाडु का गोद लिया बेटा'

तमिलनाडु के चीफ मिनिस्टर एमके स्टालिन ने इस महीने की शुरुआत में भी महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की थी. तब उन्होंने धोनी को 'तमिलनाडु का गोद लिया बेटा' भी बताया था. चेन्नई में हुए एक कार्यक्रम में सीएम स्टालिन का कहना था,

Embed

Ms Dhoni is Tamil Nadu adopted son
रोमांचक फाइनल की कहानी

गुजरात की टीम बारिश प्रभावित फाइनल मुकाबले में पांच विकेट से हारी. चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया. एक वक्त पर लगा कि उनका ये फैसला गलत साबित हो गया. ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल के बाद साइ सुदर्शन ने CSK के बोलर्स को खूब धुना. गुजरात ने बीस ओवर्स में 215 रन बना डाले. और फिर चेन्नई की बैटिंग आते ही बारिश शुरू हो गई.

काफी देर बाद जब मैच दोबारा शुरू हुआ, तो चेन्नई को जीत के लिए 15 ओवर्स में 171 रन बनाने का लक्ष्य मिला. डेवन कॉन्वे और रुतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई को अच्छी शुरुआत दी. दोनों ने मिलकर पहले 6.3 ओवर्स में 74 रन जोड़ डाले.

धोनी ने गिल को स्टम्प आउट किया (@AFP)

इसी स्कोर पर रुतुराज 16 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए. और इसी ओवर में डेवन कॉन्वे भी 25 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हो गए. अजिंक्य रहाणे ने 13 गेंदों में 27 जबकि अंबाती रायुडु ने आठ गेंदों पर 19 रन बनाए. शिवम दुबे 21 गेंदों पर 32 और रविंद्र जडेजा छह गेंदों पर 15 रन बनाकर नाबाद लौटे.

जडेजा ने आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका जड़कर CSK को मैच जिता दिया. कॉन्वे को बाद में मैन ऑफ द मैच दिया गया. गुजरात के लिए मोहित शर्मा ने तीन जबकि नूर अहमद ने दो विकेट निकाले.

वीडियो: धोनी के छक्कों से लेकर शुभमन गिल के शतक तक, IPL 2023 के ना भूल पाने वाले मोमेंटस

Advertisement

Advertisement

()