The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • t20 wc team india rohit sharma virat kohli and all players stuck in Barbados

कब होगी टीम इंडिया की वतन वापसी? रोहित-विराट के घर लौटने का समय पता चल गया

भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को T20 WC फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया था. लेकिन घर वापस आने से पहले वहां तूफान आ गया. Hurricane Beryl आने के बाद से Team India वहीं है. अब बारबाडोस की पीएम ने इस खिलाड़ियों की घर वापसी पर अहम जानकारी दी है.

Advertisement
pic
2 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 2 जुलाई 2024, 09:29 AM IST)
team india
एयरपोर्ट खुलने के बारे में बारबाडोस की प्रधानमांत्री ने बताया (Image: PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद, खराब मौसम की वजह से भारतीय क्रिकेट टीम बारबाडोस में है (Team India in Barbados). अब उम्मीद है कि भारतीय टीम मंगलवार, 2 जुलाई की शाम तक घर वापसी के लिए उड़ान भर सकती है. ऐसा बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटली (Mia Mottley) के बयान के बाद अनुमान लगाया जा रहा है. 

आजतक से जुड़े विक्रांत गुप्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री मिया ने जानकारी दी है कि कैटेगरी 4 का हरिकेन तूफान आने के बाद, अब एयरपोर्ट अगले 6-12 घंटे में चालू हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया बुधवार 3 जुलाई की शाम तक स्वदेस लौट सकती है.

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका टीम को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया था. लेकिन घर वापस आने से पहले बारबाडोस में तूफान आ गया. हरिकेन बेरिल आने के बाद से टीम वहीं है. कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली टीम इंडिया, उनका सपोर्ट स्टाफ, BCCI के अधिकारी और खिलाड़ियों के परिवार वहां पिछले दो दिनों से फंसे हैं.   

ये भी पढ़ें: कप तो जीत लिया, मगर बारबाडोस में फंस सकती है टीम इंडिया!

बताया जा रहा है प्रधानमंत्री मिया खुद ही राहत बचाव के कामों पर नजर रखे हुए हैं. उन्होंने समाचार एजेंसी PTI से बताया, 

हमें उम्मीद है… और हम आज देर तक काम करते रहे हैं. मैं पहले से कुछ भी नहीं कहना चाहती हूं. लेकिन मैं एयरपोर्ट के अधिकारियों के संपर्क में रही हूं. वो आखिरी वक्त के काम कर रहे हैं. सभी चीजें जांची जा रही हैं. हम चाहते हैं कि व्यवस्था जल्द से जल्द वापस ठीक हो पाए. 

उन्होंने आगे जोड़ा कि बहुत से लोग हैं, जो कल सुबह या देर रात निकलने वाले थे. और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उन लोगों की मदद की जा सके. इसलिए हम अनुमान लगा रहे हैं कि अगले 6-12 घंटे में एयरपोर्ट फिर से खुल सकता है. 

बता दें कि 29 जून को हुए टी20 वर्ल्ड कप फाइन मैच में भारतीय टीम 7 रनों से जीती. ऐसा करके फैंस और खिलाड़ियों का 17 साल इंतजार खत्म हो पाया. लोग इस जीत को वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के जख्म पर मरहम की तरह भी बता रहे हैं.

वीडियो: बाराबाडोस के तूफान से टीम इंडिया की वापसी में देरी?

Advertisement

Advertisement

()