185 के जवाब में 185 रन बने, मैच टाई, फिर जो हुआ वो टी20 में पहली बार था
बेचारे दर्शकों का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ.
Advertisement

आयरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच टाई हो गया टी20 मैच.
Quick AI Highlights
Click here to view more
टी20. माने भयानक मारधाड़ का प्लैटफॉर्म. पर सबसे बेहतरीन टी20 मैच क्या होगा. पहले बड़ा स्कोर बने और फिर उसे चेज करने उतरी टीम भी पहली इनिंग बने स्कोर पर अटक जाए. माने मैच टाई हो जाए. और फिर वो चीज आए जिसका लोगों को सबसे ज्यादा इंतजार रहता है. सुपर ओवर. आए हाए हाए... मौज आ जाती है. टी20 में ऐसा 9 बार हो चुका है जब मैच टाई हुआ हो, फिर सुपर ओवर या बॉल आउट से मैच का रिजल्ट आया हो. 17 जून को 10वां मौका भी आ गया जब मैच टाई हुआ. ये मैच था आयरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच. स्कॉटलैंड ने 185 रन बनाए और जवाब में उतरी आयरलैंड की टीम भी 185 ही बना सकी. पर इस मैच में सुपर ओवर नहीं करवाया गया. मैच टाई ही घोषित कर दिया गया. दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दे दिया गया.
मैच की बात करें तो पहले खेलने उतरी स्कॉटलैंड की टीम. वो स्कॉटलैंड जिसने कुछ दिन पहले ही इंग्लैंड को वनडे मैच में शानदार तरीके से हराया था. इस बार बारी थी आयरलैंड को हराने की. ओपनिंग आए उसके दोनों बल्लेबाज रंग में दिखे. ओपनर जॉर्ज मुंसे और काइल कोएट्जर के बीच 93 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई. फिर मुंसे आउट हो गए. 25 गेंदों पर 46 रन बनाकर. 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से. कोएट्जर भी फिर 14वें ओवर में आउट हो गए. 41 बॉलों पर 54 रन बनाकर. फिर तीसरे नंबर पर आए मैकलोड ने पारी संभाली. 39 बॉलों पर 46 रन बनाए. फिनिश क्रॉस ने किया 10 बॉल पर 18 रन बनाके जिसकी बदौलत टीम के 185 रन बने.

स्कॉटलैंड का स्कोर कार्ड. (सोर्स - ईएसपीएन क्रिक इंफो)
जवाब में 186 के टार्गेट को चेज करने उतरे आयरलैंड के बल्लेबाज भी रंग में दिखे. ओपनिंग आए पॉल स्टरलिंग ने तो स्कॉटलैंड के बॉलरों को कूट के धर दिया. खैर उनका साथ देने आए शैनन कुछ खास नहीं कर सके. मगर स्टरलिंग ने गजब सुतैया की. 81 रन बनाए 41 बॉलों पर. 5 चौके और 6 छक्के लगाकर. बाद में आए सिमी सिंह ने 26 रन बनाए और स्टरलिंग का साथ दिया. कप्तान विलसन ने भी 20 रन बनाए मगर मैच आखिरी में जाकर फंस गया. 18वें ओवर में टीम का स्कोर था 167 पर 5 विकेट. क्रीज पर थे केविन ओ ब्रायन और थॉम्पसन. टीम को 12 गेंदों पर 19 रन चाहिए थे. ब्रायन ने 19वें ओवर की पहली बॉल पर छक्का मार दिया. अब 11 गेंदों पर 13 रन चाहिए थे. अगली पांच गेंदों पर 6 रन और बन गए. अब आखिरी ओवर में बस 7 रन चाहिए थे.

आयरलैंड का स्कोर कार्ड. (सोर्स - ईएसपीएन क्रिक इंफो)
केविन ओ ब्रायन एकदम सेट बल्लेबाज के तौर पर खड़े थे. मगर 20वें ओवर की पहली बॉल पर शेरिफ ने ब्रायन को आउट कर दिया. फिर मैच ऐसा फंसा कि आखिरी पांच गेंदों पर 7 रन नहीं बन सके. आखिरी बॉल पर 3 रन चाहिए थे, मगर दो ही बने और मैच टाई हो गया. एकदम दांतों तले उंगली दबा लेने वाला इस मैच में टाई होने के बाद जो हुआ वो तो एकदम नया था. वो ऐसे कि इस मैच में सुपर ओवर नहीं हुआ. जोकि टी20 में पहली बार था. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इस सीरीज से पहले ही तय था कि अगर कोई मैच टाई हुआ तो सुपर ओवर नहीं होगा. इस फैसले से नुकसान दर्शकों का ही हुआ. बेचारे सुपर ओवर से चूक गए. मुंह बना के रह गए.
ये भी पढ़ें-
ऑस्ट्रेलिया का वो खिलाड़ी जो चोटिल न होता तो साइमंड्स और क्लार्क टीम में न आ पाते!
पहले टेस्ट मैच में अफ़गानिस्तान को ख़ारिज़ करने वाले ज़रा इधर ध्यान दें
बॉल टैंपरिंग के बाद श्रीलंका ने की भयानक नौटंकी, 80 मिनट मैदान में ही नहीं उतरी
जिसे लोग विकलांगता समझते हैं, उसे इस लड़के ने अपनी बॉलिंग का हथियार बना लिया
टीम इंडिया ने बिना धोनी और कोहली के वो कर दिया, जो 86 साल से नहीं हुआ था
Scotland's Safyaan Sharif held his nerve at the death to deny Ireland victory in a thrilling tie in the Netherlands T20I Tri-Series #IREvSCO
— ICC (@ICC) June 17, 2018
REPORT👇https://t.co/Tj86WeJhZU
pic.twitter.com/k6boMER45L