The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Suryakumar Yadav removed as T20 captain

सूर्यकुमार यादव T20 की कप्तानी से हटाए गए, शायद टीम में जगह भी न मिले: रिपोर्ट

सूर्यकुमार यादव से T20 टीम की कप्तानी छीन ली गई है. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से पहले सिलेक्शन कमेटी ने सूर्यकुमार यादव को टी20 के कप्तान के पद से हटाने का फैसला ले लिया है.

Advertisement
pic
3 जून 2026 (अपडेटेड: 3 जून 2026, 11:21 PM IST)
Suryakumar Yadav removed as captain
सूर्या के भविष्य पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. (तस्वीर- पीटीआई)
Quick AI Highlights
Click here to view more

तीन महीने पहले भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीन ली गई है. इंडियन एक्सप्रेस ने BCCI के शीर्ष अधिकारी के हवाले से ये खबर दी है. इसी महीने भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है. इससे पहले सिलेक्शन कमेटी ने सूर्यकुमार यादव को टी20 के कप्तान के पद से हटाने का फैसला ले लिया है. नए कप्तान को लेकर BCCI ने टीम मैनेजमेंट और चयन समिति से बातचीत शुरू कर दी है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI के अधिकारी ने बताया,

"चयन समिति, टीम मैनेजमेंट और बोर्ड ने कोच गौतम गंभीर से राय-मशविरा करने के बाद फैसला किया है भारत को अब एक नए कप्तान के साथ आगे जाना चाहिए. सूर्या की कप्तानी में टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीता, लेकिन उनकी मौजूदा फॉर्म और टीम के भविष्य को देखते हुए उन्हें (सिलेक्शन कमेटी) लगता है कि अब आगे चलने का समय आ गया है."

अधिकारी ने ये भी संकेत दिया कि शायद सूर्या को अब टीम में बतौर खिलाड़ी भी जगह नहीं मिलेगी और उन्हें इस बारे में बता दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: T20 टीम से सूर्यकुमार यादव का पत्ता कटेगा, वैभव की होगी एंट्री

सूर्या की कप्तानी जाने की आशंका पहले से जताई जा रही थी. उनकी फॉर्म लगातार सवालों के घेरे में है. IPL 2026 में उन्होंने 13 मैचों में सिर्फ 270 रन बनाए. इस वजह से सिलेक्टर्स अब टीम के लिए लॉन्ग टर्म कप्तान ढूंढ रहे हैं. इसीलिए टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से इस बारे में सलाह ली गई. लेकिन गंभीर इस फैसले को सिर्फ टाल सकते थे, रोक पाना उनके लिए भी मुश्किल था.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सिलेक्टर्स अगले दो T20 वर्ल्ड कप के लिए एक स्थायी कप्तान चाहते हैं. नए कप्तान को लेकर बोर्ड या सिलेक्शन कमेटी की तरफ से किसी नाम को लेकर संकेत नहीं दिया गया है. हालांकि T20 टीम की कप्तानी की रेस में श्रेयस अय्यर का नाम सबसे आगे है. वाइस कैप्टन के तौर पर ईशान किशन या तिलक वर्मा को चुना जा सकता है.

वीडियो: सूर्यकुमार यादव किन गलतियों की वजह से भारतीय टीम की कप्तानी से हाथ धो सकते हैं?

Advertisement

Advertisement

()