The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Suryakumar Yadav future up for review after ireland england tour

IPL के बाद सूर्यकुमार यादव से छीनी जाएगी T20 की कप्तानी?

आईपीएल के बाद भारतीय टीम जून-जुलाई में इंग्लैंड और आयरलैंड का दौरा करेगी. इस दौरे से यह तय हो सकता है कि क्या सूर्यकुमार यादव को 2028 में होने वाले अहम टी20 टूर्नामेंट्स के लिए टीम में चुना जाएगा या नहीं.

Advertisement
pic
14 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 08:56 PM IST)
suryakumar yadav, t20 world cup 2026, sports news
सूर्यकुमार यादव 2024 में भारतीय टी20 टीम के कप्तान बने थे. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप जीता तो उनकी जमकर वाहवाही हुई. लेकिन उनकी बल्लेबाजी पर सवालिया निशान बना रहा. अब यही सवाल उनकी कप्तानी ले सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो IPL के बाद होने वाली टी20 सीरीज से पहले सूर्या के भविष्य का फैसला होगा.

सूर्या से छिन सकती है कप्तानी?

IPL के बाद भारतीय टीम जून-जुलाई में इंग्लैंड और आयरलैंड का दौरा करेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरे पर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी से ज्यादा उनकी बल्लेबाजी पर नजर होगी. इस दौरे से यह भी तय हो सकता है कि क्या उन्हें 2028 में होने वाले अहम टी20 टूर्नामेंट्स के लिए टीम में चुना जाएगा या नहीं. 2028 में अमेरिका में ओलंपिक गेम्स होंगे, उसी साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप भी होने वाला है. इस समय तक सूर्यकुमार यादव 38 साल के हो चुके होंगे.

टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2027 तक है. उनके लिए सूर्यकुमार अब भी टी20 कप्तानी के लिए पहली पसंद हैं. देखना होगा अजीत अगरकर की अगुआई वाली सिलेक्शन कमेटी गंभीर की बात को तरजीह देती है या नहीं.  

सूर्या को बल्लेबाजी में करना होगा सुधार

BCCI के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर एक न्यूज एजेंसी को बताया,  

सूर्या अभी टीम की कप्तानी कर रहे हैं. लेकिन उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि एक बल्लेबाज के रूप में लगातार रन बनाएं. ब्रिटेन दौरे में वह कप्तानी करेंगे, लेकिन उसके बाद 2028 तक की चर्चा पूरी तरह से इस दौरे पर उनके प्रदर्शन पर आधारित हो सकती है.

बल्लेबाजी के लिहाज से देखें तो सूर्यकुमार के लिए 2025 का साल बेहद खराब रहा. इस साल उनका स्ट्राइक रेट 120 से भी कम हो गया. पूरे साल उनके बल्ले से कोई फिफ्टी भी नहीं आई. इस साल जरूर उन्होंने सुधार किया. उन्होंने चार फिफ्टी लगाई और  160 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन भी बनाए. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका के खिलाफ पहले मैच को छोड़कर सूर्यकुमार का प्रदर्शन खास नहीं रहा.

यह भी पढ़ें- कोविड वैक्सीन ने ली शेन वॉर्न की जान? बेटे का बड़ा दावा 

इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी बड़ा अपडेट है. रिपोर्ट में बताया गया है कि नेशनल सिलेक्टर्स ने जून-जुलाई में आयरलैंड दौरे के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए उन्हें संभावित खिलाड़ी के रूप में चुना है.

वीडियो: ईशान किशन ने बल्ले से बरसाई आग, राजस्थान रॉयल्स को जमकर धोया

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()