The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Shane Warne Heart Attack Due To COVID Vaccine Son Breaks Long Silence

कोविड वैक्सीन ने ली शेन वॉर्न की जान? बेटे का बड़ा दावा

शेन वॉर्न का 2022 में थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. उस समय उनकी उम्र 52 साल थी. वॉर्न के निधन के चार साल बाद उनके बेटे ने यह दावा किया है कि उनके पिता की मौत कोविड-19 की वैक्सीन के चलते हुई.

Advertisement
pic
14 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 08:08 PM IST)
Shane warne, shane warne death, sports news
शेन वॉर्न अपने बेटे जैक्सन के साथ. (Photo-Instagram)
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न की मौत कोविड वैक्सीन की वजह से हुई? शेन वॉर्न के बेटे जैक्सन वॉर्न ने ही पिता की मौत को लेकर बड़ा दावा किया है. साल 2022 में थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से शेन की मौत हो गई थी. चार साल बाद उनके बेटे जैक्सन ने कहा है कि शेन की मौत कोविड वैक्सीन के चलते हुई. जैक्सन का दावा है कि उनके पिता कोविड वैक्सीन का इंजेक्शन नहीं लेना चाहते थे, लेकिन काम के कारण उन्हें ऐसा करना पड़ा.

शेन वॉर्न की मौत कोविड वैक्सीन की वजह से हुई?

जैक्सन ने ‘2 वर्ल्ड्स कोलाइड पॉडकास्ट’ पर अपने दिवंगत पिता के स्वास्थ्य को लेकर बात की. जैक्सन ने कहा,

मुझे पक्का लगता है कि इसमें कोविड वैक्सीन का हाथ था. मुझे नहीं लगता कि अब यह कहने से किसी तरह का विवाद पैदा होगा. भले ही डैड (वॉर्न) को पहले से ही कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं, लेकिन मुझे लगता है कि टीका लगाने के कारण उनकी बीमारी खुलकर सामने आ गई. यह एक ऐसी बात है जिसे मैं हमेशा सोचता रहता हूं.

उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा,

जैसे ही मुझे डैड के निधन की खबर मिली और मैंने फोन रखा तो मेरा पहला रिएक्शन यही था कि मैंने सरकार को दोषी ठहराया. मैंने तुरंत कोविड और उसकी वैक्सीन  को दोषी ठहराया.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को देख सिलेक्टर्स हो रहे बेसब्र, खतरे में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड 

बेटे के अंदर भरा है गुस्सा

जैक्सन ने कहा कि अपने पिता की शोक सभा में वह इस बारे में बात करना चाहते थे. लेकिन उन्होंने खुद को बड़ी मुश्किल से रोका. उन्होंने बताया,

शायद यह समझदारी भरा कदम था कि मैंने ऐसा नहीं किया. अगर मैंने ऐसा किया होता तो मेरी स्थिति बिल्कुल अलग होती. लेकिन मुझे यही महसूस हुआ. पहले भी दिल का दौरा पड़ने से बहुत से लोग मर रहे थे. लेकिन डैड ठीक थे. मुझे लगता है उन्होंने तीन या चार वैक्सीन लगवाई थीं. वह वैक्सीन नहीं लगवाना चाहते थे, लेकिन अन्य लोगों की तरह काम करने के लिए उन्हें मजबूरन इन्हें लेना पड़ा.

जैक्सन को लगता है कि वह जब भी इस बारे में सोचते हैं तो उन्हें बहुत गुस्सा आता है. इसलिए वह कोशिश करते हैं कि इस बारे में ज्यादा न सोचें. उन्होंने कहा,

मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहता हूं क्योंकि इससे केवल गुस्सा ही बढ़ता है. गुस्सा किसी के लिए भी अच्छा नहीं होता है.

शराब-सिग्रेट को वजह नहीं मानते जैक्सन

वॉर्न की शराब और सिग्ररेट की लत के बारे में क्रिकेट जगत में हर कोई जानता था, लेकिन उनके बेटे इस लत को मौत की वजह नहीं मानते. उन्हें लगता है कि इस लत के बावजूद वॉर्न काफी हेल्दी थे. जैक्सन ने कहा,

उस समय डैड स्वस्थ थे, खुश थे. वे काफी समय बाद इतने अच्छे दिख रहे थे. वह सिग्रेट और शराब  पीते थे, लेकिन 80 और 90 साल की उम्र के कई लोग डैड की तुलना में कहीं अधिक धूम्रपान करते हैं और शराब पीते हैं.

वॉर्न निधन से कुछ महीने पहले कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे. जब उनकी अचानक मौत हुई तब वह किसी तरह की गंभीर बीमारी से नहीं जूझ रहे थे.

वीडियो: ईशान किशन ने बल्ले से बरसाई आग, राजस्थान रॉयल्स को जमकर धोया

Advertisement

Advertisement

()