ईशान ने मैच एकतरफा कर दिया, फिर क्यों उनपर भड़के कप्तान सूर्या?
सूर्यकुमार यादव ने भी 23 पारी बाद इस मैच में अर्धशतक लगाया. इसके साथ ही उन्होंने ईशान किशन के साथ इशान के साथ महज 49 गेंद में 122 रन की साझेदारी की. लेकिन वह ईशान से नाराज हो गए.

कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अपनी शानदार पारी के दम पर टीम इंडिया को जीत दिलाई. ईशान जब बल्लेबाजी करने आए, तब टीम का स्कोर दो विकेट पर छह रन था. यहां से ईशान ने ऐसा धमाल मचाया कि कब वह अर्धशतक तक पहुंचे, पता भी नहीं चला. इस कारण भारत ने 209 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य को 15.2 ओवर में ही हासिल कर लिया. लेकिन, जब ईशान ने इतना कमाल का खेल दिखाया तो फिर सूर्यकुमार यादव उनसे नाराज क्यों थे.
सूर्या को नहीं मिली थी स्ट्राइकसूर्यकुमार यादव ने भी 23 पारी बाद इस मैच में अर्धशतक लगाया. इसके साथ ही उन्होंने ईशान किशन के साथ महज 48 गेंद में 122 रन की साझेदारी की. हालांकि, पावरप्ले में सूर्या स्ट्राइक से दूर ही नजर आए और फैंस को बस ईशान की ही हिटिंग दिखी. बस यही उनकी नाराजगी की वजह भी थी. सूर्या ने मैच के बाद कहा,
सूर्यकुमार ने लेकिन ईशान की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने कहा,
यह भी पढ़ें- 468 दिन बाद सूर्या का Mr.360 वाला अवतार दिखा! कीवी बॉलर्स रह गए दंग
गेंदबाजों को भी सराहासूर्यकुमार यादव ने अपने गेंदबाजों को भी काफी सराहा. उन्होंने कहा,
भारत ने इसके साथ ही T20I में सबसे बड़े स्कोर का पीछा करने के अपने रिकॉर्ड की बराबरी की. टीम ने इससे पहले, 2023 में विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी लक्ष्य का पीछा करते हुए 209 रन बनाए थे.
वीडियो: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मीटिंग में क्या फैसला लिया गया?

.webp?width=60)

