The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • surya kumar yadav best records in t20 australia India series

ये आंकड़े बताते हैं T20 के असली बॉस सूर्यकुमार यादव हैं, कोई आसपास नहीं

सूर्यकुमार यादव T20I में नंबर-1 रैंक के बल्लेबाज हैं. 23 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की. उनके जो आंकड़े आए हैं, पाकिस्तान हो या ऑस्ट्रेलिया, कहीं का कोई खिलाड़ी आसपास नहीं दिखता!

Advertisement
pic
24 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 24 नवंबर 2023, 03:40 PM IST)
surya kumar yadav best records in t20, suryakumar yadav records T20
सूर्यकुमार यादव T20I में नंबर-1 रैंक के बल्लेबाज हैं. (तस्वीर साभार: AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सूर्यकुमार यादव (Surya kumar yadav) की कप्तानी में भारत ने T20I मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत हासिल की. 23 नवंबर को विशाखापट्टनम में हुए इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदो में 80 रन मारे. उन्होंने अपनी पारी खेलते हुए 9 चौके और 4 छक्के लगाए. इस मैच में उनका स्ट्राइक रेट 190.48 का रहा. शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला. सूर्या के इस बढ़िया प्रदर्शन के बाद उनके हिस्से कुछ शानदार नंबर्स भी आए.

ESPNcricinfo के अनुसार, भारत के लिए बल्लेबाजी करते हुए T20I में सूर्यकुमार अब तक 1108 गेंद खेल कर 1921 रन बना चुके हैं. क्रिकेट के इस प्रारूप में उन्होंने 46.85 के एवरेज से ये रन बनाए हैं. वहीं, यादव का स्ट्राइक रेट 173.38 का है. सूर्यकुमार ने T20I में अब तक 108 छक्के और 175 चौके लगाए हैं. उनके नाम 3 शतक और 16 अर्धशतक भी हैं.

रनबॉलएवरेजस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकछक्काचौका
1921110846.85173.38316108175
T20I में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन

दुनिया भर के क्रिकेट खेलने और देखने वालों के लिए ये बड़े नंबर्स हैं. T20I में 2000 रनों का आंकड़ा पार करने के लिए सूर्यकुमार को अब बस 79 रनों की आवश्यकता है.

ये भी पढ़ें: रोहित ने वर्ल्ड कप में... ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ से पहले सूर्यकुमार यादव को सुना?

सूर्यकुमार पर BCCI ने क्या लिखा?

सूर्यकुमार यादव की T20I में रैंक नंबर-1 है. वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में सूर्यकुमार को T20I सीरीज का कप्तान बनाया गया है. 23 नवंबर को इस सीरीज का पहला मैच खेला गया. मैच में भारतीय कप्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 3 विकेट खोकर 208 रन बनाए. भारतीय टीम ने इस बड़े स्कोर का पीछा किया. सूर्यकुमार यादव ने ईशान किशन के साथ बढ़िया साझेदारी की. दोनों ने 60 गेंदों पर 112 रन जोड़ दिए.

ईशान आउट हुए तो सूर्या ने कमान संभाली. उन्होंने इस मैच में T20I का अपना 16वां अर्धशतक बनाया. भारतीय टीम की इस जीत में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा. मैच के बाद BCCI ने सोशल मीडिया X (ट्विटर) पर लिखा,

“सूर्यकुमार यादव के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी की यादगार शुरुआत! उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला, क्योंकि टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को इस रोमांचक मुकाबले में हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.”

T20I मैच में यादव ने अभी तक सबसे ज्यादा 117 रनों की पारी खेली है. जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने ये शानदार पारी खेली थी. इसके बाद इस साल जुलाई में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 112 रनों की नाबाद पारी खेली थी. नवंबर, 2022 में भी उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद रहकर 111 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया, मैच के बाद सूर्या बोले...!

Advertisement

Advertisement

()