The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Basit Ali annoyed performance of Pakistan cricket team against bangladesh 1st odi Shoot that man who told this Strategy

बुरी तरह पिटा पाकिस्तान, अब पूर्व क्रिकेटर बोला- ‘उस आदमी को गोली मार दो जिसने...’

बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान (Pakistan) की टीम सिर्फ 114 रनों पर ढेर हो गई. मैच में मेजबान टीम ने उसे 8 विकेट से हराया. इस शर्मनाक हार पर पाकिस्तान के क्रिकेटर्स ने टीम मैनेजमेंट की लताड़ लगाई है.

Advertisement
pic
12 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 11:52 PM IST)
Basit Ali, Basit Al on pakistan cricket team, ban vs pak,
बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को मिली शर्मनाक हार. (फोटो-AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का खराब परफॉर्मेंस पीछा नहीं छोड़ रही है. टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, अब बांग्लादेश टूर पर भी उसकी हालत खराब है. मौजूदा समय में पाकिस्तान (Pakistan) की टीम बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है. सीरीज का पहला मैच 11 मार्च को ढाका में खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान को बांग्लादेश के आगे शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. टीम की ऐसी हार से पूर्व क्रिकेटर बासित अली (Basit Ali) काफी नाराज हुए. इस दौरान उन्होंने टीम मैनेजमेंट पर जमकर हमला बोला.

114 रनों पर ढेर हुआ पाकिस्तान

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की टीम ने सेरेंडर कर दिया. इस मुकाबले में मेहमान टीम बांग्लादेश की धारदार बॉलिंग के आगे टिक नहीं पाई. पाकिस्तान को सबसे ज्यादा नुकसान राइट आर्म पेसर नाहिद राणा ने पहुंचाया. उन्होंने खतरनाक बॉलिंग करते हुए 5 विकेट झटके. यह उनकी गेंदबाजी का कमाल था, जिसके चलते पाकिस्तान की टीम 30.4 ओवर्स में  सिर्फ 114 रनों पर ढेर हो गई.

ये भी पढ़ें: संजू नहीं, इस खिलाड़ी को देना था बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड... ऐसा बोलने की वजह भी डिवीलियर्स ने बताई

बासित ने सुनाई खरी-खरी

मैच के बाद, बासित अली ने टीम मैनेजमेंट को आड़े हाथों लिया. उन्होंने टीम की स्ट्रैटजी पर सवाल उठाए. इस दौरान बासित अली ने पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल के साथ यूट्यूब पर गेम प्लान शो में बात करते हुए कहा,

“सबसे पहले गोली उन्हें मारनी चाहिए जिन्होंने बोला 10 ओवर में 60 रन बनाने हैं. वो तो सामने आते नहीं हैं. वो एक पर्चा दे देते हैं. उन्होंने कभी ग्राउंड में क्रिकेट नहीं खेली है. 10 ओवर में मिनिमम 60 रन. अरे पहले ये तो देखो की टॉस कौन जीता है? क्या उन्हें पता नहीं कि बांग्लादेश में कंडीशन कैसी है? क्या उन्हे यह पता नहीं है कि भारत भी बांग्लादेश में हार कर गया है?”

बातचीत के दौरान पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल भी टीम की परफॉर्मेंस से खफा दिखे. उन्होंने कहा,

ऐसा लगा कि एक तरफ इंटरनेशनल टीम है और दूसरी तरफ कोई क्लब टीम है, जो इंटरनेशनल मैच खेलने से पहले प्रैक्टिस गेम खेल रही है. मैंने बासित को फोन किया. मेरे पास बताने के लिए शब्द नहीं थे कि हम किस तरह का क्रिकेट खेल रहे थे.

15 ओवर में हासिल किया टारगेट

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को जीतने के लिए 115 रनों का टारगेट दिया. मेहमान टीम  को उम्मीद थी कि उसके बॉलर कोई न कोई करिश्मा करेंगे. लेकिन, मैच में पाकिस्तान के बॉलर्स कोई चमत्कार नहीं कर पाए. बांग्लादेश की तरफ से तंजिद हसन ने धुआंधार बैटिंग करते हुए 42 गेंदों पर 67 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 5 छक्के जड़े. बांग्लादेश ने 115 रनों का लक्ष्य 15.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

Advertisement

Advertisement

()