ऋषभ पंत (Rishabh pant). इंग्लैंड के खिलाफ इकलौते टेस्ट से पहले पंत अपने बैटिंगअप्रोच के लिए लगातार आलोचना झेल रहे थे. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्टमें उन्होंने बेखौफ़ अंदाज में बैटिंग कर सबको अपना कायल बना दिया. मुकाबले मेंभारत की हार के बाद भी कई पूर्व क्रिकेटर्स ने पंत की काफी तारीफ की.हालांकि इस बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद लिमिटेड ओवर्स में उनकी फॉर्म पर अब भी सवालहैं. पंत टेस्ट में तो लगातार अच्छा कर रहे हैं, लेकिन लिमिटेड ओवर क्रिकेट मेंउनकी फॉर्म काफी साधारण रही है. इसको देखते हुए पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनीलगावस्कर ने पंत के प्रदर्शन में सुधार के लिए एक अहम सलाह दी है.पंत से कराएं ओपनिंगगावस्कर का मानना है कि लिमिटेड ओवर क्रिकेट में इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ से ओपनिंगकराई जानी चाहिए. गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक से कहा,‘पंत से आप ओपनिंग करा सकते हैं. जैसे ऑस्ट्रेलिया में एडम गिलक्रिस्ट टेस्टक्रिकेट में नंबर 6-7 पर बैटिंग करते थे लेकिन लिमिटेड ओवर क्रिकेट में वो ओपनिंगकरने आते थे. इसी तरह पंत से भी आप ओपन करा सकते हैं. इससे आपको पता चलेगा कि वो नईगेंद को कैसे खेलते हैं. मुझे लगता है कि पंत भी अपने इस रोल को काफी एन्जॉयकरेंगे.’गावस्कर ने आगे कहा कि पंत को ओपनिंग के दौरान गेंद को समझने के लिए ज्यादा समयमिलेगा. गावस्कर ने कहा,‘पंत को अभी फिनिशर का रोल मिला है, जहां वो पहली गेंद से आते ही शॉट लगाना शुरू करदेते है और आउट हो जाते हैं. लेकिन ओपनिंग के दौरान उनको ज्यादा समय मिलेगा. जहांवो शुरुआत में थोड़ी देर संयम के साथ पहले पिच को समझ सकते हैं. और फिर अपनाअटैकिंग गेम खेल सकते हैं. आप T20I वर्ल्ड कप से पहले होने वाली सीरीज़ में येएक्सपेरिमेंट कर सकते हैं.’इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाज़ीपंत ने एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में शतक वहीं दूसरी पारी में फिफ्टी लगाई थी.पहली पारी में जब टीम 100 रन के अंदर पांच विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी, तबउन्होंने 146 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. पंत ने जडेजा के साथ मिलकर छठे विकेट केलिए 222 रन की साझेदारी कर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया था. वहीं दूसरी पारी मेंउन्होंने 57 रन बनाए थे.