The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Sunil Gavaskar questions why MS Dhoni is not available to play for Team India

एमएस धोनी को लेकर सुनील गावस्कर ने जो पूछा, उसका जवाब आप भी खोज रहे होंगे

10 जुलाई के बाद से टीम में नहीं लौटे हैं धोनी.

Advertisement
pic
12 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 12 जनवरी 2020, 11:26 AM IST)
Img The Lallantop
सुनील गावस्कर ने धोनी के टीम से बाहर रहने पर सवाल खड़े किए हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
दिग्गज क्रिकेटर और कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने महेंद्र सिंह धोनी के टीम इंडिया से बाहर रहने पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि क्या कोई प्लेयर इंडिया के लिए खेलने से इतने दिनों तक मना कर सकता है? धोनी पिछले 6 महीनों से क्रिकेट से दूर हैं. वर्ल्ड कप के तुरंत बाद वो जम्मू-कश्मीर में इंडियन आर्मी में वॉलंटियर के तौर पर सर्विस देने गए थे. वहां से वापस आने के बाद भी वो टीम के लिए उपलब्ध नहीं हुए.
वनडे वर्ल्ड कप में सेमीफ़ाइनल में हारकर बाहर होने के बाद से धोनी ने क्रिकेट नहीं खेला है. न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ सेमीफ़ाइनल में धोनी रन आउट हो गए थे. वो टीम की आखिरी उम्मीद थे. लेकिन उनके आउट होते ही टीम का तीसरा वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया था.
वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल में धोनी के रन आउट होते ही इंडिया का तीसरा ख़िताब जीतने का सपना टूट गया था.
वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल में धोनी के रन आउट होते ही इंडिया का तीसरा ख़िताब जीतने का सपना टूट गया था.

सुनील गावस्कर 11 जनवरी को नई दिल्ली में थे. वे 26वें लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल लेक्चर में भाषण देने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा,
धोनी 10 जुलाई के बाद से इंडिया के लिए खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हुए हैं. ये सबसे अहम बात है. क्या कोई खिलाड़ी इतने वक्त तक इंडिया के लिए खेलने से दूर रह सकता है? यही तो सवाल है और इसी में जवाब भी छिपा है.
धोनी के फ़िटनेस के सवाल पर गावस्कर ने कहा,
मैं फ़िटनेस के बारे में कुछ नहीं कह सकता. लेकिन मुझे लगता है कि ये सवाल धोनी से ही पूछा जाना चाहिए.
हाल ही में, टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने इंडिया टुडे को इंटरव्यू
दिया था. उन्होंने कहा था कि धोनी वनडे क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं, लेकिन वे टी-20 खेलते रहेंगे. धोनी ने 2014 में ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. वर्ल्ड कप के बाद से सीमित ओवरों की क्रिकेट में उनके भविष्य को लेकर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं.
फिलहाल टीम इंडिया वनडे और टी-20 में ऋषभ पंत को आजमा रही है. उन्हें लगातार मौके दिए जा रहे हैं, लेकिन धोनी की कमी पूरी कर पाने में पंत पूरी तरह से कामयाब नहीं हो सके हैं. श्रीलंका के ख़िलाफ़ टी-20 सीरीज में संजू सैमसन को मौका दिया गया था.
CAA के ख़िलाफ़ चल रहे प्रोटेस्ट पर सुनील गावस्कर ने जो बयान दिया, उसका विरोध शुरू हो गया है.
CAA के ख़िलाफ़ चल रहे प्रोटेस्ट पर सुनील गावस्कर ने जो बयान दिया, उसका विरोध शुरू हो गया है.

गावस्कर ने अपने लेक्चर के दौरान CAA के ख़िलाफ़ चल रहे प्रोटेस्ट को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स को कहा,
मैं उनको कहूंगा, क्लासरूम वापस चले जाइए. क्लास में जाइए, क्योंकि वही आपकी मेन ड्यूटी है. आप यूनिवर्सिटी पढ़ाई के लिए गए हैं, पढ़ाई करिए.
देश में उथल-पुथल का माहौल है. हमारे कुछ छात्र क्लासरूम में होने की बजाय सड़कों पर हैं और उनमें से कुछ सड़कों पर होने की वजह से अस्पताल पहुंच जा रहे हैं.
महेंद्र सिंह धोनी की टीम में वापसी को लेकर गावस्कर ने जरूरी सवाल पूछे हैं. उम्मीद की जा सकती है कि धोनी जल्द ही इन सवालों के जवाब के साथ सबके सामने आएंगे.


वीडियो : टी20 विश्व कप में धोनी की वापसी पर टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है

Advertisement

Advertisement

()