RCB की जीत पर सुनील गावस्कर बोले- 'ई साला कप नमदे' बन गया था अनलकी
Sunil Gavaskar के मुताबिक टीम ने इस सीजन में काफी कुछ अलग किया जिससे उन्हें चैंपियन बनने मदद मिली. टीम ने इस बार जीतने तक अपने स्लोगन का बहुत ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया और इसका फायदा भी टीम को देखने को मिला.
.webp?width=210)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के साथ-साथ उनके फैंस का भी ट्रॉफी जीतने का इंतजार खत्म हो गया. विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने मौजूदा और पुराने साथियों के साथ मिलकर इस जीत का जश्न मनाया. इस जीत के अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं और फैंस सब पर भरोसा करने को तैयार है. सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने टीम को बधाई हुए उनके लोकप्रिय स्लोगन को ही जीत की वजह बता दिया.
गावस्कर के मुताबिक टीम ने इस सीजन में काफी कुछ अलग किया जिससे उन्हें चैंपियन बनने मदद मिली. टीम ने इस बार जीतने तक अपने स्लोगन का बहुत ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया और इसका फायदा भी टीम को देखने को मिला.
सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से कहा,
उन्होंने टीम को जीत की बधाई दी. उन्होंने कहा,
यह भी पढ़ें - IPL ट्रॉफी भले RCB को मिली, लेकिन ये सीजन Sai Sudharsan का था
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन के लिए रजत पाटीदार को टीम का कप्तान बनाया. मेगा ऑक्शन में एक बैलेंस टीम तैयार की. यश दयाल और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा. हर मैच में अलग-अलग खिलाड़ियों ने मैच विनर की भूमिका निभाई. टीम ने किसी एक खिलाड़ी के सहारे ये ट्रॉफी नहीं जीती बल्कि एकजुटता के साथ अपना सपना पूरा किया.
फाइनल मुकाबले में भी टीम ने यही किया. पहले बल्लेबाजी में जितेश शर्मा ने कमाल किया और इसके बाद गेंदबाजी में कृणाल पंड्या ने मैच विनिंग परफॉर्मेंस दी.
वीडियो: ट्रॉफी जीतने के बाद विराट की एबी डिविलियर्स से क्या बात हुई?

.webp?width=60)

