The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Sunil Gavaskar asks Virat Kohli to name the players who didn't text him after quitting test captaincy

विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने वाले बयान पर भड़के सुनील गावस्कर ने बड़ा सवाल कर दिया!

कोहली ने धोनी की तारीफ़ की थी.

Advertisement
Sunil Gavaskar, Virat kohli, MS Dhoni
गावस्कर और कोहली (File/Twitter)
pic
रविराज भारद्वाज
6 सितंबर 2022 (अपडेटेड: 6 सितंबर 2022, 06:05 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

विराट कोहली (Virat Kohli). 4 सितंबर, संडे को पाकिस्तान के खिलाफ़ हुए एशिया कप मैच के बाद किंग कोहली ने अपनी टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद आए रिएक्शन पर बात की थी. उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का नाम लेते हुए कहा कि कप्तानी छोड़ने के बाद केवल माही ने ही उन्हें मैसेज किया था, जबकि उनका नंबर कई और लोगों के भी पास था. अब कोहली के इस बयान पर दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने उनसे ही सवाल कर दिया है.

पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर के मुताबिक विराट (Virat Kohli) को उस खिलाड़ी का नाम बताना चाहिए, जिससे वह टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद कॉल या मैसेज की उम्मीद कर रहे थे. साथ ही गावस्कर ने ये भी कहा कि कोहली यह भी बताएं कि वह किस तरह के मैसेज का इंतजार कर रहे थे.

# Gavaskar ने Kohli से किया सवाल

सुनील गावस्कर के मुताबिक अगर विराट कोहली ने एक व्यक्ति का नाम बताया जिन्होंने मैसेज किया था, तो उन्हें शायद बाकी लोगों का भी नाम लेना चाहिए था जो संपर्क में नहीं थे. उन्होंने कहा,

Embed

गावस्कर ने आगे कहा,

Embed

# Dhoni ने दिया था Kohli का साथ

विराट कोहली के मुताबिक टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद उन्हें धोनी के अलावा किसी और साथी खिलाड़ी ने मैसेज नहीं किया था. कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ़ मैच के बाद कहा था,

Embed
Embed

# Virat छोड़ चुके हैं कप्तानी

पिछले कुछ वक्त से लगातार आउट ऑफ फॉर्म रहने वाले कोहली ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से भी अपने आप को दूर किया है. एक समय तीनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी संभालने वाले विराट, पिछले कुछ समय से महज बतौर बल्लेबाज़ ही टीम का हिस्सा हैं.  फिलहाल एशिया कप में कोहली का बल्ला खूब बोल रहा है. वो तीन मैच में अब तक 154 रन बना चुके हैं. जिसमें रविवार,4 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 60 रन की पारी भी शामिल है.

विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए क्रिकेट पंडितों पर साधा निशाना!

Advertisement

Advertisement

()