'देखते हैं कब तक चलता है', Bazball पर स्टीव स्मिथ का चैलेंज
अभी से इंग्लैंड को ललकार रहे हैं स्मिथ.

एजबेस्टन टेस्ट में भारत के खिलाफ इंग्लैंड की रोमांचक जीत के बाद से उनका अटैकिंग गेम वर्ल्ड क्रिकेट में चर्चा का विषय बन गया है. इंग्लैंड के ‘तथाकथित’ Bazball अप्रोच पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने भी कमेंट किया है. दरअसल, एशेज सीरीज़ में बुरी हार के बाद इंग्लैंड ने ब्रेंडन मैकुलम को कोच और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया. इसके बाद से इंग्लैंड की टीम टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक क्रिकेट खेल कर लगातार चार मैच जीत चुकी है.
स्मिथ ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले Bazball पर बात करते हुए कहा,
स्मिथ ने आगे कहा,
ऑस्ट्रेलियाई टीम अगले साल एशेज सीरीज़ के लिए इंग्लैंड का दौरा करने वाली है. और यही कारण है कि वे इंग्लैंड पर कड़ी नज़र रख रहे हैं. स्टीव स्मिथ ने आगे कहा,
स्टीव स्मिथ ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मुकाबले पर भी बात की. उन्होंने कहा,
बताते चलें कि इंग्लैंड ने हाल ही में खेले गए टेस्ट मुकाबलों में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से शानदार मैच जीते हैं. टीम की ओर से स्टार बल्लेबाज जो रूट, बेन स्टोक्स और मिडल ऑर्डर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने कमाल की बल्लेबाजी की. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ इन तीनों बल्लेबाजों की बदौलत इंग्लैंड ने सीरीज़ 3-0 से अपने नाम की थी. वहीं भारत के खिलाफ जो रूट और जॉनी बेयरस्टो के शतक की बदौलत इंग्लैंड ने एजबेस्टन टेस्ट जीता.
पांचवा टेस्ट मैच जीतते ही शर्मनाक हरकत करने वाली इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को फ़ैन्स ने क्या बोला?

.webp?width=60)

