The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Sri Lankan Pacer seeks forgiveness from Sri Lanka Cricket

IPL में खेलने के लिए किया था अपने ही बोर्ड पर केस, अब श्रीलंकाई प्लेयर ने मांगी माफी

श्रीलंका क्रिकेट ने IPL खेलने के लिए Nuwan Thushara को नो ऑब्जेक्शन सर्टि‍फिकेट नहीं दिया है. इसी को लेकर उन्होंने कोर्ट में SLC के ख‍िलाफ अपील की थी.

Advertisement
pic
10 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 11:33 PM IST)
Nuwan Thushara, IPL 2026, Sri Lanka Cricket
नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट के ख‍िलाफ ही कोर्ट में केस कर दिया था. (फोटो-BCCI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL में खेलना सिर्फ इ‍ंडियन अनकैप्ड प्लेयर्स का सपना नहीं होता. ये सपना दुनियाभर के क्रिकेटर्स का होता है. इसका ताजा उदाहरण हैं श्रीलंकाई पेसर नुवान तुषारा (Nuwan Tushara). IPL में खेलने के लिए तुषारा ने अपने ही बोर्ड के ख‍िलाफ केस कर दिया था. हालांकि, अब खबर आई है कि तुषारा ने बोर्ड को ईमेल लिखकर माफी मांगी है.

दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने IPL खेलने के लिए नुवान को नो ऑब्जेक्शन सर्टि‍फिकेट (NOC) नहीं दिया है. इसी को लेकर नुवान ने कोर्ट का रुख किया था. लेकिन, श्रीलंका क्रिकेट से जुड़े सूत्रों ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि पेसर ने बोर्ड से माफी मांगी है. तुषारा ने कहा है कि उनका टारगेट गवर्निंग बॉडी को प्रॉब्लम देना नहीं था. वह सिर्फ न्याय और निष्पक्षता चाहते थे.

हालांकि, अब उनके इस कदम को यू-टर्न के तौर पर देखा जा रहा है. क्योंकि हाल ही में उन्होंने IPL 2026 में खेलने के लिए श्रीलंका क्रिकेट को कोर्ट में चुनौती दी थी. नुवान तुषारा ने यह भी कहा कि वह सिर्फ न्याय और निष्पक्षता की मांग कर रहे थे क्योंकि उन्हें लगा कि उनके साथ गलत व्यवहार किया गया है.  

NOC चाहते हैं तुषारा

दरअसल, नुवान तुषारा IPL 2026 में खेलने के लिए NOC चाहते थे. लेकिन, श्रीलंका क्रिकेट ने उनका अनुरोध ठुकरा दिया था. बोर्ड का कहना था कि तुषारा फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए. इसी के खिलाफ उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.

ये भी पढ़ें : RCB इस बार भी IPL जीतेगी! RR के खिलाफ मैच गवाह है  

तुषारा ने अदालत से मांग की थी कि श्रीलंका क्रिकेट को NOC जारी करने का निर्देश दिया जाए. ताकि वह आईपीएल में हिस्सा ले सके. सुनवाई के दौरान SLC ने कोर्ट में कहा कि वह नुवान तुषारा की याचिका का विरोध करेगा. अदालत ने SLC की दलील स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई 23 अप्रैल तय की है.  

RCB ने किया है तुुुुषारा को रिटेन

नुवान तुषारा को IPL 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रिटेन किया था. वह इससे पहले, 2024 और 2025 में भी IPL का हिस्सा रह चुके हैं. 2024 सीजन में तुषारा मुंबई इंडियंस (MI) का पार्ट थे. अब NOC विवाद और फिटनेस मुद्दों के कारण उनका खेलना अधर में लटक गया है.  

हालांकि, नुवान का अचानक माफी मांगना और केस वापस लेने का संकेत देना इस पूरे मामले में बड़ा यू-टर्न माना जा रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह वास्तव में केस वापस लेते हैं और आईपीएल 2026 में खेलने का उनका सपना पूरा हो पाता है या नहीं.

वीडियो: श्रीलंकाई खिलाड़ी नुवान तुषारा अपने बोर्ड से भिड़े, IPL 2026 के लिए पहुंचे कोर्ट

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()