RCB इस बार भी IPL जीतेगी! RR के खिलाफ मैच गवाह है
RCB की टीम RR के खिलाफ सीजन के अपने तीसरे मैच में एक वक्त बैकफुट पर थी. लेकिन वहां से निकलकर रजत पाटीदार के लड़ाकों ने बोर्ड पर 200 के ऊपर का स्कोर लगा दिया.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB). टीम ने 18 साल बाद IPL का खिताब 2025 में जीता था. IPL 2026 में भी टीम की लय और उनके प्लेयर्स की भूख पिछले सीजन जैसी ही लग रही है. हर्षा भोगले जैसे क्रिकेट एनालिस्ट ने तो ये तक कह दिया था कि RCB अब बैक टू बैक खिताब जीत सकती है. RCB ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ गुवाहाटी में इस बात का टीजर दे ही दिया.
RCB की टीम RR के खिलाफ सीजन के अपने तीसरे मैच में एक वक्त बैकफुट पर थी. लेकिन वहां से निकलकर रजत पाटीदार के लड़ाकों ने बोर्ड पर 200 के ऊपर का स्कोर लगा दिया. ये सुनने में आसान लगेगा. पर टीम के लिए कतई आसान नहीं था.
14 ओवर तक ढेर होने की नौबत थीमैच में टॉस हारने के बाद RCB को बैटिंग करनी पड़ी. ओवरकास्ट कंडीशन. स्विंग और सीन होने की चांसेस. पहली ही बॉल में ये दिख भी गया. जोफ्रा आर्चर की गेंद फिल सॉल्ट को ले उड़ी. उन्हें बॉल समझ ही नहीं आई. विकेटकीपर जुरेल ने आसान सा कैच पकड़ा. बिना खाता खुले टीम को पहला झटका लगा गया था.
इसके बाद विराट कोहली ने पड्डीकल के साथ 45 रन जोड़े. दोनों ने तीसरे ओवर तक टीम को 45 रन के स्कोर पर पहुंचा दिया था. लेकिन पड्डीकल चलते बने. उन्होंने 7 गेंद में 14 रन बनाए. इसके बाद कोहली 58 के स्कोर पर आउट हो गए. 16 बॉल्स में 32 रनों की तेज पारी खेली.
कोहली के जाने के बाद बोर्ड पर 4 रन और लगे थे. 62 के स्कोर पर कृणाल पंड्या आउट हो गए. इसके बाद आए जितेश शर्मा. वो भी कुछ नहीं कर पाए. 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम का स्कोर सिर्फ 76 रन था. लेकिन एक एंड पर कप्तान रजत पाटीदार फेवीक्विक लगाकर खड़े थे.
रजत ने टिम डेविड के साथ स्कोर थोड़ा आगे बढ़ाया. 18 रन ही लगे थे कि डेविड भी चलते बने. इसके बाद आए रोमारियो शेफर्ड. उन्होंने थोड़े शॉट्स खेले. लेकिन 11 गेंद में 22 रन की पारी खेलकर वो भी आउट हो गए. इस वक्त टीम का स्कोर 14 ओवर में 125 रन था. 7 विकेट जा चुके थे. लग रहा था कि RCB 150 तक भी नहीं पहुंच पाएगी.
6 ओवरों में 76 रन लगा दिएरजत और इम्पैक्ट प्लेयर वेंकटेश अय्यर ने 8वें विकेट के लिए 4 ओवरों में 41 रन जोड़े दिए. 166 के स्कोर पर 17वें ओवर की पहली बॉल पर पाटीदार का विकेट गिरा. तब तक वो अपना काम कर चुके थे. 40 गेंद में 63 रन बनाकर वो पवेलियन लौटे. 4 चौके और 4 छक्के लगाए.
इसके बाद वेंकटेश अय्यर टीम का स्कोर 200 के पार ले गए. उन्होंने आखिरी 17 गेंद में 31 रन बनवा दिए. खुद 15 गेंद में 29 रनों की पारी खेली. RCB ने आखिरी 6 ओवरों में 76 रन बोर्ड पर लगा दिए.
ये दिखाता है कि ये टीम किसी भी एक प्लेयर पर डिपेंडेंट नहीं है. सॉल्ट-कोहली से बॉलर बचें तो रजत से न बच पाएंगे. टिम डेविड और शेफर्ड के रन न आए, तो आखिर में वेंकटेश आकर अपने प्रहार करेंगे. RCB की ये टीम बैकफुट पर जाकर डिफेंसिव क्रिकेट खेलने वाली टीम नहीं है. टीम अपने अंदाज में RCB फॉर्म ऑफ क्रिकेट खेलती है. RR के खिलाफ मैच का रिजल्ट चाहे जो हो, पर RCB के बैटर्स ने ये तो दिखा दिया कि वो किसी भी मैच को टर्नअराउंड कर सकते हैं.
वीडियो: IPL की सबसे बड़ी डील, 16,660 करोड़ में खरीदी गई RCB, कौन है नया मालिक?

