टीम इंडिया ऐसी डूबी, श्रीलंका की 27 सालों की प्यास बुझ गई!
1997 के बाद श्रीलंका की भारत के खिलाफ ये पहली सीरीज विन है.

श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से T20 सीरीज जीतने वाली इंडियन टीम वनडे सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत पाई. टीम 0-2 से तीन मैचों की वनडे सीरीज हार गई (Sri Lanka beats India). कोलंबो में खेले गए तीसरे वनडे में इंडियन टीम को 110 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. पूरी सीरीज में फ्लॉप रही टीम की बैटिंग इस मैच में भी कमाल ना कर सकी. 1997 के बाद श्रीलंका की भारत के खिलाफ ये पहली सीरीज विन है.
249 रनों का पीछा करने उतरी इंडियन टीम को 37 रन पर पहला झटका लगा. टीम के वाइस कैप्टन शुभमन गिल 6 रन बनाकर आउट हो गए. अभी 17 रन और जुड़े थे कि कप्तान रोहित शर्मा भी आउट हो गए. रोहित ने 35 रनों की पारी खेली. और यही इंडियन टीम के किसी भी प्लेयर का टॉप स्कोर रहा. गिल के अलावा, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे और कुलदीप यादव दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए.
श्रीलंका के स्पिनर दुनित वेल्लालगे पिक ऑफ दी बोलर रहे. वेल्लालगे ने 27 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. इसमें रोहित, कोहली और श्रेयस अय्यर के विकेट शामिल हैं. वेल्लालगे के अलावा असलांका और तीक्षणा ने दो-दो विकेट लिए. असिता फर्नांडो ने एक विकेट अपने नाम किया.
भारत के लिए अंत में वाशिंगटन सुंदर ने थोड़ी फाइट दिखाई. उन्होंने 25 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली. लेकिन दूसरे एंड पर सुंदर का साथ देने के लिए कोई बैटर नहीं था. सुंदर तीक्षणा की गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर कैच थमा बैठे.
मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 248 रन बनाए. निसंका ने 45, अविष्का ने 96, मेंडिस ने 59 रनों की पारी खेली. कमिंडू मेंडिस ने 23 रन बनाए. भारत के लिए रियान पराग ने 9 ओवर में तीन विकेट लिए. सिराज, अक्षर, कुलदीप और सुंदर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया. अविष्का को शानदार बैटिंग के लिए प्लेयर ऑफ दी मैच अवार्ड मिला.
एक मैच टाई रहा थाबता दें कि तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच टाई रहा था. इंडियन टीम 230 रनों का पीछा करते हुए 230 रन पर ऑलआउट हो गई थी. वहीं दूसरा वनडे भारतीय टीम 30 रनों से हारी थी. 240 रनों की पीछा करते हुए इंडियन टीम 208 रन ही बना सकी.
वीडियो: गंभीर के दौर में क्या रोहित भी करेंगे सूर्या और रिंकू की तरह बोलिंग?

