The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • South Africa blunders as Rohit Sharma creates history to become highest six getter in ODIs

एक रन पर साउथ अफ्रीका ने छोड़ा कैच, बदले में रोहित ने जड़े तीन छक्के, पर दुख ज्यादा पाकिस्तान को होगा

साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ रांची में हुए वनडे मैच में भारतीय ओपनर Rohit Sharma ने 57 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 5 चौका और 3 छक्के लगाए.

Advertisement
pic
30 नवंबर 2025 (पब्लिश्ड: 03:50 PM IST)
Rohit Sharma, Shahid Afridi, IndvsSA
रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ रांची में 57 रनों की पारी खेली. (फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

टीम इंडिया ने रांची में चल रहे पहले वनडे में साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ शानदार शुरुआत की है. इस दौरान ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के बीच 100 से ज्यादा रनों की पार्टनरश‍िप हुई. हालांकि, रोहित शर्मा 57 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन, अपनी इस पारी में उन्होंने इतिहास रच दिया है. रोहित को साउथ अफ्रीकी बैटर टोनी ड‍िजॉर्जी (Tony De Zorzi) ने 1 रन पर जीवनदान दिया था. इसका फायदा उठाकर रोहित अब वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर बन गए. रोहित के अब वनडे फॉर्मेट में 352 छक्के हो गए हैं. इससे पहले, ये रिकॉर्ड पाकिस्तानी बैटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) के नाम था, जिन्होंने 351 छक्के लगाए हैं.

रोहित का रिकॉर्ड टूटना मुश्किल  

रोहित शर्मा एक्टिव प्लेयर्स में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे बैटर्स से बहुत आगे हैं. उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जोस बटलर आते हैं, जिन्होंने 182 छक्के लगाए हैं. यानी एक्टिव प्लेयर्स में रोहित और बटलर के बीच 170 छक्कों का अंतर है. वहीं, रिकॉर्ड लिस्ट की बात करें तो रोहित और अफरीदी के बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के ओपनर क्रिस गेल हैं. गेल के नाम इस फॉर्मेट में 331 छक्के हैं. वहीं, इस लिस्ट में चौथे नंबर पर श्रीलंकाई दिग्गज सनत जयसूर्या हैं, जिन्होंने 270 छक्के लगाए हैं. हालांकि, पारी के मामले में भी रोहित बाकी सबसे बहुत आगे हैं. उन्होंने ये कारनामा महज 269 पारियों में कर दिया है, जबकि अफरीदी ने इसके लिए 369, गेल ने 294 और जयसूर्या ने 433 इनिंग्स इतने छक्के लगाए थे.

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान के लिए फाफ डुप्लेसी ने IPL छोड़ दिया!

मैच में क्या हुआ?

वहीं, मैच की बात करें तो, साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में प्लेइंग XI में यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिला. लेकिन, दोनों ही बैटर्स इस मौके को नहीं भुना सके. यशस्वी महज 18 और ऋतुराज 8 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, तीसरे विकेट के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 136 रनों की पार्टनरश‍िप की. हालांकि, रोहित को महज एक रन के स्कोर पर नांद्रे बर्गर की बॉल पर जीवनदान मिला था. रोहित ने बॉल को पुल किया और डीप स्क्वायर लेग पर खड़े टोनी डिजॉर्जी ने हाथ से गेंद को टपका दिया. वहीं, खबर लिखे जाने तक 30 ओवर में टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 198 रन बना लिए हैं. विराट कोहली 88 और वॉशि‍ंगटन सुंदर 11 रन बनाकर नाबाद हैं.

वीडियो: गौतम गंभीर ने ODI सीरीज हारने पर दिया बयान, रोहित और विराट के फैंस क्यों नाराज हो गए?

Advertisement

Advertisement

()