The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • sourav ganguly backs bcci Gautam Gambhir decision to sack Rohit sharma from odi captaincy

'गिल के साथ भी यही होगा', रोहित की वनडे कप्तानी छि‍नने को क्या गांगुली ने सही ठहरा दिया?

BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटाए जाने पर अपनी राय रखी है. रोहित को सौरव गांगुली के BCCI अध्यक्ष रहते हुए ही वनडे फॉर्मेट की कप्तानी मिली थी.

Advertisement
Saurav Ganguly, rohit sharma, cricket news
सौरव गांगुली रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के हक में है. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
9 अक्तूबर 2025 (अपडेटेड: 9 अक्तूबर 2025, 10:48 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटाने के BCCI के फैसले को लेकर अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं. कुछ पूर्व खिलाड़ी इसके समर्थन में हैं तो वहीं कुछ को लगता है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अब भी टीम को लीड करने की स्थिति में थे. भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के फैसले को बैक किया है. उन्हें लगता है बोर्ड ने शुभमन गिल (Shubman Gill) को कप्तानी देकर सही किया है, जबकि रोहित शर्मा को कप्तानी दिलाने में सौरव गांगुली का भी हाथ था.

रोहित को हटाकर सही किया

सौरव गांगुली के मुताबिक, बोर्ड के फैसले में कोई समस्या नहीं है. उन्होंने एक न्यूज एजेंसी से कहा,

Embed

प्रदर्शन नहीं रोहित की कप्तानी जाने का कारण

गांगुली के मुताबिक, रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के पीछे प्रदर्शन कोई कारण नहीं है. उन्होंने कहा,

Embed

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा,

Embed

यह भी पढ़ें- कहानी 4 साल में बैट थामने वाली ऋचा घोष की, जिसमें सबको ‘धोनी’ दि‍खता है 

शुभमन गिल के साथ भी होगा

BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने यह भी कहा कि जो आज हुआ है वो कल शुभमन गिल के साथ भी होगा. यही खेल का नियम है. उन्होंने कहा,

Embed

आपको बता दें कि सौरव गांगुली जब BCCI के अध्यक्ष थे, उसी दौरान विराट कोहली को हटाकर रोहित शर्मा को वनडे की कप्तानी दी गई थी. इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था. विराट कोहली का कहना था कि उन्हें इस बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी. तब कोहली और गांगुली के रिश्तों में खट्टास की बात कही गई थी.

वीडियो: बैठकी: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चल रहा था आईपीएल मैच, स्टेडियम में हुए ब्लैकआउट पर क्रिकेटर शशांक सिंह ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()