चैंपियंस ट्रॉफी जीतने से खुश श्रेयस अय्यर ने IPL और KKR के लिए क्या कहा जो हंगामा हो गया?
9 मार्च को खेले गए फाइनल मैच में इंडियन टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर टाइटल पर कब्जा किया था. टीम ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की. फाइनल मैच में श्रेयस अय्यर ने 62 गेंदों पर 48 रनों की अहम पारी खेली थी.

श्रेयस अय्यर. Champions Trophy 2025 में नंबर चार पर टीम इंडिया के लिए लगातार बेहतरीन पारियां खेलने वाले बैटर. अय्यर ने टूर्नामेंट के 5 मैचों में 243 रन बनाए. वो टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन स्कोर करने वाले बैटर रहे. टीम को ट्रॉफी जिताने के बाद श्रेयस अय्यर ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खोने और टेस्ट टीम से हटाए जाने के बाद उन्होंने KKR को IPL जिताया. हालांकि अय्यर ने ये भी कहा कि उन्हें IPL के बाद वो पहचान नहीं मिली, जो उन्हें मिलनी चाहिए थी (Shreyas Iyer on IPL Team).
श्रेयस अय्यर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में ये बातें कही हैं. उन्होंने बताया,
IPL जीतने के बाद वो पहचान नहीं मिलीअय्यर से जब ये पूछा गया कि इस फेज में वो कितना निराश थे, तो उन्होंने कहा,
चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अय्यर को टीम का ‘साइलेंट हीरो’ बताया था. रोहित से मिली प्रशंसा पर अय्यर ने कहा,
टेस्ट टीम में वापसी की आसODI क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद अय्यर अब भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की उम्मीद कर रहे हैं. उन्हें 2024 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान टीम से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद उन्होंने 2024/25 रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार प्रदर्शन किया. लेकिन वो टीम में वापसी नहीं कर पाए. अय्यर ने कहा,
बता दें कि 9 मार्च को खेले गए फाइनल मैच में इंडियन टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर टाइटल पर कब्जा किया था. टीम ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की. फाइनल मैच में श्रेयस अय्यर ने 62 गेंदों पर 48 रनों की अहम पारी खेली थी.
वीडियो: Shreyas Iyer ने संभाला इंडियन टीम का मिडिल ऑर्डर, चारों तरफ हो रही तारीफ

.webp?width=60)

