The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Sitanshu Kotak on India’s T20 World Cup win sanju samson was always prepared

‘पहले कहते अपने लिए न खेलो, फिर कह रहे शतक बनाओ’, संजू सैमसन की बातें पता लगीं

T20 World Cup टूर्नामेंट जीतने के बाद गौतम गंभीर ने बताया था कि प्लेयर्स खुद के माइलस्टोन के लिए नहीं खेल रहे थे. उनका टारगेट ट्रॉफी जीतना था. यहां कोटक ने एक और वाकया शेयर किया. इसी दौरान संजू सैमसन के बारे में कुछ बड़ी बातें पता लगीं.

Advertisement
pic
11 मार्च 2026 (अपडेटेड: 11 मार्च 2026, 11:04 AM IST)
Sitanshu Kotak on India’s T20 World Cup win sanju samson was always prepared
कोटक ने बताया कि पूरे टूर्नामेंट में प्लेयर्स ने अपने रिकॉर्ड पर फोकस नहीं किया. उनके लिए टीम पहले थी. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारतीय क्रिकेट टीम 2026 का T20 World Cup जीतकर टाइटल डिफेंड करने वाली पहली टीम बनी. न्यूजीलैंड को हराकर टीम ने 96 रनों से फाइनल मैच जीता. टूर्नामेंट में टीम कई बार फंसी. कई प्लेयर्स की फॉर्म पर सवाल खड़े हुए. पर इन सबके बीच टीम के अंदर का माहौल खराब नहीं हुआ. यहां तक संजू सैमसन ने बैटिंग कोच सितांशु कोटक को हमेशा ये कहा कि वो चिंता ना करें, टीम के लिए वो कभी भी परफॉर्म करने के लिए तैयार हैं.

पावरप्ले में स्ट्रैटजी

टूर्नामेंट के बीच में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और कई प्लेयर्स की फॉर्म पर सवाल उठे. बैटिंग कोच सितांशु कोटक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन सब सवालों से रूबरू हुए. लेकिन वो टीम के प्लेयर्स और इन बैटर्स को लेकर हमेशा कॉन्फिडेंट थे. कोटक ने Sportstar को दिए एक इंटरव्यू में बताया,

“अभिषेक, तिलक और संजू की बैटिंग को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए गए. लेकिन मुझे पता था कि वो कैसे बैटिंग करते हैं, और उनकी क्लास काफी शानदार है.”

कोटक ने बताया कि टीम मैनेजमेंट पावरप्ले में भी विकेट गिरने के बाद वापसी को लेकर चिंतित नहीं था. उन्होंने कहा,

“मैंने बैटिंग यूनिट को बताया कि अगर सिर्फ दो बैटर परफॉर्म करेंगे, तो हम चैंपियन नहीं बन सकते. क्योंकि किसी न किसी मैच में वो भी फेल कर सकते हैं. प्लान ये था कि आठ बल्लेबाजों में से 3-4 बैटर परफॉर्म करें.”

टूर्नामेंट में हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव लेफ्टी-राइटी कॉम्बिनेशन पर फोकस कर रहे थे. कोटक ने बताया कि टीम मैनेजमेंट ने सभी प्लेयर्स को बैक किया. उन्होंने बताया,

“हमारा अप्रोच साफ था, कि किसी भी प्लेयर को ये नहीं लगना चाहिए कि उसे अलग किया जा रहा है. जो प्लेयर प्लेइंग 11 में नहीं थे, हम ये सुनिश्चित कर रहे थे कि वो भी पॉजिटिव रहें.”

संजू हमेशा तैयार थे

कोटक ने यहां संजू का उदाहरण दिया. उन्होंने बताया कि वो संजू से हर दूसरे दिन बात करते थे. उन्हें तैयार रहने को कहते थे. बकौल कोटक संजू ने उनसे कहा,

“कोटक भाई आप चिंता मत करो. मैं हमेशा तैयार हूं. जब आप कहोगे मैं टीम के लिए परफॉर्म करूंगा.”

संजू ने ली चुटकी

टूर्नामेंट जीतने के बाद गौतम गंभीर ने बताया था कि प्लेयर्स खुद के माइलस्टोन के लिए नहीं खेल रहे थे. उनका टारगेट ट्रॉफी जीतना था. यहां कोटक ने एक और वाकया शेयर किया. उन्होंने संजू से कहा था कि एक सेंचुरी तो करनी है. इस पर संजू मजाकिया लहजे में उनसे बोले,

“एक तरफ आप कहते हो कि पर्सनल माइलस्टोन पर ध्यान नहीं देना है. और दूसरी तरफ सेंचूरी लगाने को कहते हो. ये दो चीजें कैसे हो सकती हैं?”

कोटक ने बताया कि पूरे टूर्नामेंट में प्लेयर्स ने अपने रिकॉर्ड पर फोकस नहीं किया. उनके लिए टीम पहले थी. और यही सबसे बड़ा अंतर था.

बैटिंग कोच ने ये भी बताया कि उन्होंने संजू की टेक्नीक पर कुछ काम किया था. संजू ने भी इस पर खूब मेहनत की, और आखिर में रिजल्ट मिला. कोटक ने ये तक कहा कि संजू लीडरशिप लायक है, उसे पता है कि प्रेशर कैसे हैंडल किया जाता है. उन्होंने संजू की आखिरी तीन पारियों को अद्भुत करार दिया.

वीडियो: T20 World Cup Final 2026: अभिषेक शर्मा ने बॉलर्स के छक्के छुड़ा दिए!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()