सात्विक-चिराग का 2 साल का इंतजार खत्म, सिंगापुर ओपन में रचा इतिहास
फाइनल से पहले भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया की इस जोड़ी के खिलाफ खेले गए तीन मुकाबलों में से दो में हार का सामना करना पड़ा था. पिछली बार जनवरी में मलेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में हुई थी.

साल 2019, थाईलैंड ओपन. साल 2023, इंडोनेशिया ओपन. साल 2023 में ही कोरिया ओपन. साल 2024, पेरिस ओलंपिक. इन सभी टूर्नामेंट्स में सात्विक-चिराग को हराने वाली एक जोड़ी थी. फजर अलफियान और मुहम्मद रियान. इंडोनेशियाई जोड़ी ने कई बार भारतीय जोड़ी और उनके फैंस का दिल तोड़ा. लेकिन 31 मई वह दिन नहीं था. सिंगापुर ओपन के फाइनल में इस जोड़ी ने फजर-मोहम्मद को हराकर अपने सारे पुराने बदले पूरे कर लिए. साथ ही दो साल से चला आ रहा खिताब का सूखा भी खत्म कर दिया.
सात्विक-चिराग अब तक इस टूर्नामेंट के फाइनल तक में नहीं पहुंच पाए थे. लेकिन, इस बार चैंपियन बन गए. इस जोड़ी ने फाइनल में इंडोनेशिया के फजर अल्फियन और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी की जोड़ी को हराया.
सात्विक-चिराग ने खत्म किया सूखासात्विक और चिराग ने पिछली बार 2024 में थाईलैंड ओपन का खिताब जीता था. तब से वे चार फाइनल में पहुंचे थे. लेकिन, हर बार उनके हाथ हार ही आई. लेकिन, 2026 में उन्होंने इस सूखे को खत्म किया. यह सात्विक-चिराग के करियर का 9वां बीडब्ल्यूएफ टूर खिताब है. वहीं करियर का तीसरा 750 खिताब है.
फाइनल से पहले भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया की इस जोड़ी के खिलाफ खेले गए तीन मुकाबलों में से दो में हार का सामना करना पड़ा था. पिछली बार जनवरी में मलेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में उनसे भिड़ंत हुई थी.
यह भी पढ़ें- कोहली और क्लासेन से ज्यादा डॉट बॉल्स खेलीं, वैभव फिर भी सबसे आगे!
फाइनल से पहले भी किया था उलटफेरफाइनल की शुरुआत अच्छी नहीं रही. इंडोनेशियाई जोड़ी ने पहले गेम में सात्विक-चिराग को 18-21 से हराया. इसके बाद सात्विक-चिराग ने रफ्तार बढ़ा दी. उन्होंने लंबी-लंबी रैलियां खेलीं और इसी से इंडोनेशियाई जोड़ी पर दबाव बनाने की कोशिश की. इस टूर्नामेंट में भारतीय जोड़ी ने कमाल किया. उन्होंने सेमीफाइनल में साउथ कोरिया के मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन और टॉप सीड किम वोन-हो तथा सियो सेउंग-जे की जोड़ी को हराया. यह टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर किया.
जमकर किया सेलिब्रेटइस जीत के साथ ही सात्विक-चिराग ने अपने चिर-परिचित अंदाज में सेलिब्रेट किया. दोनों ने पहले खूब तेज चिल्लाए और फिर डांस करने लगे. उन्होंने पूरे कोर्ट में डांस करके फैंस का शुक्रिया भी किया जो उन्हें चीयर कर रहे थे. एशियन गेम्स से पहले यह जीत सात्विक-चिराग के लिए काफी अहम है. कॉमनवेल्थ चैंपियन इस जोड़ी की नज़र उसी टाइटल पर है. एशियन गेम्स में बैडमिंटन की प्रतिद्वंद्विता का स्तर काफी ज्यादा होता है.
वीडियो: विनेश फोगाट के खिलाफ WFI सुप्रीम कोर्ट क्यों पहुंच गया?

