The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • shreyas iyer on bcci central contract snub champions tophy comeback

'मुझे यह साबित करना था कि...' सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद क्या था अय्यर का प्लान?

श्रेयस अय्यर को 2024 में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद अय्यर ने 2024 में मुंबई के लिए तीनों फॉर्मेट में घरेलू टूर्नामेंट खेले. इसमें उनका प्रदर्शन शानदार रहा.

Advertisement
Shreyas iyer, ind vs aus, cricket news
श्रेयस अय्यर अब वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान हैं. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
8 अक्तूबर 2025 (पब्लिश्ड: 08:44 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. अय्यर के दिल में जो भी हो, वो बोलने में जरा भी नहीं झिझकते. पिछले दो-तीन सालों में अय्यर ने कई उतार-चढ़ाव देखें हैं. इस बीच वो अपने बल्ले से कमाल करते रहे. ऐसे में जब उन्हें अपने उसी प्रदर्शन को लेकर बात करने का मौका मिला तो उन्होंने दिल खोलकर रख दिया. अय्यर ने यहां BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होेने को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद उन्होंने खुद के सुधार के लिए क्या किया.   

श्रेयस अय्यर ने खुद पर की मेहनत

श्रेयस अय्यर को पिछले साल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किया गया था. अय्यर ने बताया कि इसके बाद उन्होंने खुद को बेहतर बनाने के लिए जमकर मेहनत की. एक कार्यक्रम में पहुंचे अय्यर ने कहा,

Embed

अय्यर ने 2024 में मुंबई के लिए तीनों फॉर्मेट में घरेलू टूर्नामेंट खेले. इन टूर्नामेंट्स में अपने प्रदर्शन को लेकर अय्यर ने बताया,

Embed

शॉर्ट बॉल की कमजोरी पर क्या बोले श्रेयस अय्यर

शॉर्ट बॉल को हमेशा से अय्यर की कमजोरी बताया गया. मीडिया और दिग्गजों ने बार-बार यह कहा कि अय्यर एक ही तरह की गेंद पर आउट हो जाते हैं और उसमें सुधार नहीं कर रहे हैं. अय्यर ने अपनी इस कमजोरी पर भी बात की. उन्होंने कहा,

Embed
Embed

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए सैमसन को नहीं चुने जाने पर भड़के कैफ, बोले- 'जुरेल से काफी 

चैंपियंस ट्रॉफी के प्रदर्शन पर क्या बोले श्रेयस अय्यर

अय्यर को इस मेहनत का फल चैंपियंस ट्रॉफी में मिला.  उन्होंने इस टूर्नामेंट में पांच मुकाबले खेले थे जिसमें 48.60 के औसत से 243 रन बनाए. अय्यर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. अपने इस प्रदर्शन पर अय्यर ने कहा, 

Embed

श्रेयस अय्यर अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में नजर आएंगे. उन्हें इस सीरीज के लिए उप-कप्तान बनाया गया है. पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने तीन पारियों में 59 रन बनाए थे. हालांकि इस समय वो शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने 53.00 के औसत से 93.59 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से चार अर्धशतक निकले.

वीडियो: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वन डे सीरीज का ऐलान हो चुका है, मिचेल स्टार्क की होगी वापसी

Advertisement

Advertisement

()