'जुरेल को ऑस्ट्रेलिया ले जा रहे हैं, मगर उनसे बेहतर संजू सैमसन हैं,
Australia के खिलाफ ODI सीरीज में Sanju Samson को टीम में जगह नहीं दी गई. इस फैसले से Mohammad Kaif काफी निराश नजर आ रहे हैं.
.webp?width=210)
इंडियन टीम 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ ODI सीरीज खेलने जा रही है. BCCI ने इस दौरे के लिए टीम का ऐलान किया तो उसमें कई बदलाव किए गए. कुछ परिवर्तन इतने चौंकाने वाले थे कि पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) को यह अनावश्यक लगे, जैसे संजू सैमसन (Sanju Samson) का टीम से बाहर होना और उनकी जगह ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) को मौका मिलना.
इस पर मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,
ODI में संजू सैमसन ने 16 मैचों में 510 रन बनाए हैं . उनका बैटिंग एवरेज 56.66 का है. उन्होंने अपने आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरी मारी थी. यह मैच 2023 में साउथ अफ्रीका में खेला गया था. उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में भी जगह मिली थी लेकिन उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला. इसके बावजूद मोहम्मद कैफ उनके पूरे समर्थन में हैं. वह चाहते हैं कि संजू प्लेइंग XI का हिस्सा बनें.
ये भी पढ़ें: हेड-कमिंस ने ठुकराया IPL फ्रैंचाइज की तरफ से दिया गया 58 करोड़ का ऑफर, वजह हैरान करने वाली
मोहम्मद कैफ ने बताया,
इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपना पहला वनडे 19 अक्टूबर को पर्थ में खेलेगी, जबकि दूसरा और तीसरा मैच 23 अक्टूबर को एडीलेड में और 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा. इसके बाद टी-20 सीरीज के पांच मैच 29 अक्टूबर को कैनबरा में, 31 अक्टूबर को मेलबर्न में, 2 नवंबर को होबार्ट में, 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट में और 8 नवंबर को ब्रिस्बेन में खेले जाएंगे.
(खबर हमारे इंटर्न साथी अंकित ने लिखी है.)
वीडियो: वनडे सीरीज में संजू सैमसन को ड्रॉप करने से भड़के पूर्व सेलेक्टर, आगरकर को गंदा सुना दिया!

.webp?width=60)

