शोएब अख्तर ने क्यों कहा, 'जितने सहवाग के सिर पर बाल नहीं हैं, उतना मेरे पास माल है'?
आरोप लगा था कि शोएब अख्तर पैसे कमाने के लिए टीम इंडिया की तारीफ़ करते हैं?
Advertisement

क्रिकेट के मैदान पर शोएब अख्तर और वीरेंदर सहवाग की जंग जगज़ाहिर है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज़ शोएब अख्तर यूट्यूब पर अपना चैनल चलाते हैं. इसमें वो क्रिकेट की बारीकियों पर चर्चा करते हैं. साथ ही क्रिकेट से जुड़ी घटनाओं पर चर्चा करते हैं. जब इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज जीती, तब शोएब ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ़ की थी. वो इससे पहले भी कोहली और रोहित शर्मा की तारीफ कर चुके हैं. इसपर फ़ीडबैक आया कि शोएब अख्तर यूट्यूब पर सब्सक्राइबर बढ़ाने और ज्यादा पैसे कमाने के लिए इंडियन क्रिकेट टीम की तारीफ़ करते हैं. अब उन्होंने वीडियो पोस्ट कर इस बारे में अपनी बात कही है.
उन्होंने ट्वीट भी किया,
वीडियो : शोएब अख्तर ने बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली से 'चार दिन के टेस्ट मैच' पर ज़रूरी बात कही है
मैं अपने हेटर्स का खुली बांहों और बड़े दिल से स्वागत करता हूं.
इसी वीडियो में उन्होंने वीरेंदर सहवाग के मजे भी लिए हैं. सहवाग ने एक शो में कहा था कि पाकिस्तानी क्रिकेटर इंडियन क्रिकेट टीम की तारीफ इसलिए करते हैं, क्योंकि इंडिया का मार्केट बड़ा है. ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर शोएब अख्तर ने कहा,I welcome my haters with an open arm and big heart .. pic.twitter.com/G2duZePKz7
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) January 22, 2020
मैं वीरेंदर सहवाग के लिए बोलना चाहूंगा. जितने उसके सिर पर बाल हैं, उतना मेरे पास माल है.इसके बाद उन्होंने कहा कि इसे मज़ाक की तरह लिया जाए. टीम इंडिया की बड़ाई क्यों करते हैं शोएब? इस बारे में अख्तर ने कहा,
मुझे एक पाकिस्तानी यूट्यूबर के बारे में बताइए जो इंडिया के अच्छा खेलने पर उसकी तारीफ़ नहीं करता. रमीज़ रजा, वसीम अकरम, शाहिद अफ़रीदी भी भारतीय टीम की तारीफ़ करते हैं. पहले मुझे ये बताइए, क्या ये बात सच नहीं है कि हिंदुस्तान दुनिया की नंबर एक टीम है? क्या ये सही नहीं है कि कोहली दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं? क्या वो बुरा क्रिकेट खेले हैं? मैंने पाकिस्तान के लिए 15 साल खेला है. मैं यूट्यूब की वजह से फेमस नहीं हुआ. मैं पाकिस्तान के लिए खेलने की वजह से शोएब अख्तर बना हूं. मेरे फ़ैन्स दुनियाभर में हैं. मेरी वजह से ट्रैफ़िक रुक जाता है.इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड शोएब अख्तर के नाम है. 161.3 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से. 46 टेस्ट में 178 विकेट, 163 वनडे में 247 विकेट और 15 T20 में 19 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी शोएब अख्तर के नाम पर दर्ज है.
वीडियो : शोएब अख्तर ने बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली से 'चार दिन के टेस्ट मैच' पर ज़रूरी बात कही है

