The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Jasprit Bumrah vs England in t20 world cup semi final

भारत को किसने जिताया? जसप्रीम बुमराह ने, संजू सैमसन की गवाही है!

आखिरी 5 ओवरों में इंग्लैंड को 69 रन चाहिए थे. बेथल 81 रन पर खेल रहे थे. 16वां ओवर कराने आए जसप्रीत बुमराह. इस ओवर में बुमराह ने सिर्फ 8 रन दिए. जो मैच के कॉन्टेक्स्ट में काफी अहम था. इससे भारतीय टीम के लिए थोड़ा प्रेशर रिलीज हुआ.

Advertisement
pic
6 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 10:34 AM IST)
Jasprit Bumrah vs England in t20 world cup semi final
अपने 4 ओवरों में बुमराह ने सिर्फ 33 रन दिए. (फोटो- AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

जसप्रीत बुमराह. टीम इंडिया के स्टार पेसर. जो सिर्फ स्टार नहीं, बड़े मैच में क्लच बॉलिंग और अपने वेरिएशन से बैटर्स को फंसाने में माहिर हैं. इंग्लैंड के खिलाफ T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में बुमराह (Jasprit Bumrah) ने जो किया वो संजू सैमसन के बयान से समझा जा सकता है. संजू ने अपना प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड तक बुमराह को दिए जाने की बात कर दी.

हैरी ब्रूक को फंसाया

मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 253 रन बनाए थे. टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी तेज शुरुआत की. 5वें ओवर की पहली बॉल पर बुमराह ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को फंसा लिया. उन्होंने स्लोअर बॉल डाली, और ब्रूक उसे पढ़ने में नाकाम रहे. बॉल ऊपर खड़ी हो गई. अक्षर पटेल ने 24 मीटर पीछे भागते हुए गजब का कैच लपका. ऐसा कैच, जिसे अक्षर ने अपने सबसे अच्छे कैच की लिस्ट में डाल दिया.

दो शानदार ओवर

जैकब बेथल जिस तरह खेल रहे थे, एक वक्त लग रहा था कि मैच भारत के हाथों से निकल जाएगा. आखिरी 5 ओवरों में इंग्लैंड को 69 रन चाहिए थे. बेथल 81 रन पर खेल रहे थे. 16वां ओवर कराने आए जसप्रीत बुमराह. इस ओवर में बुमराह ने सिर्फ 8 रन दिए. जो मैच के कॉन्टेक्स्ट में काफी अहम था. इससे भारतीय टीम के लिए थोड़ा प्रेशर रिलीज हुआ.

इंग्लैंड को आखिरी 3 ओवरों में 45 रन चाहिए थे. 18वें ओवर में फिर से बुमराह आए. इस ओवर में उन्होंने इंग्लिश बैटरों को हाथ तक खोलने नहीं दिए. सिर्फ 6 रन कंसीड किए.

सबसे किफायती बॉलर

अपने 4 ओवरों में बुमराह ने सिर्फ 33 रन दिए. हालांकि, उन्हें 1 ही विकेट मिला. लेकिन उनका इकोनॉमी भारत के बॉलर्स में सबसे कम रहा. उन्होंने 8.20 के इकोनॉमी रेट से बॉलिंग की. हार्दिक पंड्या ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट लिए. उनका इकोनॉमी 9.50 का रहा.

इन दोनों के अलावा टीम के सारे बॉलर्स महंगे साबित हुए. अर्शदीप ने 4 ओवर में 51 रन दिए. वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 64 रन दिए.

वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने संजू सैमसन को नहीं, तो किसे बताया मैच का टर्निंग पॉइंट?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()